विनेश फोगाट की अयोग्य घोषित होने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Olympic Games Paris 2024 - Source: Getty
Olympic Games Paris 2024 - Source: Getty

Vinesh Phogat Hospitalised After Disqualification: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हो रहा था। वहीं बुधवार की सुबह मानों उन्हें किसी की नजर लगी और उनका अचानक सब बिगड़ गया। पहले उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग में ओवरवेट होने के कारण फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। उनके हाथ से आता हुआ मेडल फिसल गया। फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आ रही है। इसके मुताबिक उन्हें तत्काल रूप से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि सेमीफाइनल बाउट के बाद वे लगातार ट्रेनिंग में जुटी थीं।

Ad
Ad

विनेश फोगाट को क्या हुआ?

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पूरे दिन में मंगलवार को तीन बाउट लड़े। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 और टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन को भी मात दी थी। एक दिन में तीन फाइट लड़ने के बाद विनेश रात भर ट्रेनिंग में जुटी रहीं। इसी बीच उनका वेट अधिक पाया गया। फिर रात भर उसे घटाने की कोशिश हुई। सुबह यह फैसला आया कि वह डिसक्वालिफाई हो गईं। इसके बाद वे बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि डिहाइड्रेशन के चलते उनकी हालत बिगड़ी और वे अस्पताल में भर्ती करवाई गईं।

ओवरवेट होने पर मचा बवाल

आपको बता दें कि विनेश पहले 53 किलोग्राम कैटेगरी का हिस्सा थीं। पेरिस ओलंपिक के ट्रायल में उनके वजन कम करके 50 किलोग्राम में आने पर काफी बवाल भी हुआ था। उसके बाद आखिरकार उन्होंने काम वजन की कैटेगरी में ही प्रतिभाग किया। मंगलवार को एक के बाद एक तीन मुकाबले जीतते हुए विनेश फाइनल में पहुंच गईं।

बुधवार को दिन में 11,12 बजे तक पूरा देश ऐतिहासिक गोल्ड या कम से कम सिल्वर की आस लगाकर बैठा था कि तभी अचानक ज्यादा वजन होने के कारण विनेश को डिसक्वालिफाई करने की जानकारी मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा था। यानी इसके कारण उनकी योग्यता रद्द कर दी गई और देश के हाथ से आते–आते चौथा मेडल छिन गया। जहां फैंस इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जिसके साथ यह हुआ उस पर क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। विनेश की हेल्थ पर अगले अपडेट का इंतजार है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications