विनेश फोगाट की योग्यता हुई रद्द, Paris Olympics 2024 के बीच भारत के हाथ से छिन गया मेडल

Vinesh Phogat Disqualified 50 Kg Category Wrestling over weight medal loss for India
विनेश फोगाट ने एक दिन में जीते थे 3 बाउट (photo credit: x, @criccrazyjohns @cricbuzHindi)

Vinesh Phogat Paris Olympics 2024 Disqualification: पेरिस ओलंपिक 2024 में जहां 6 अगस्त को भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट की हर तरफ वाह वाही हो रही थी। देश की बेटी ने 50 किलोग्राम वर्ग में फाइनल का टिकट पक्का करके इतिहास रच दिया था। वहीं 7 अगस्त बुधवार को दिन में पूरे देश के लिए एक बुरी खबर सामने आई। देश की उम्मीदों को तब झटका लगा जब आता हुआ मेडल हाथों से छिन गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विनेश फोगाट की योग्यता को 50 किलोग्राम रेसलिंग वर्ग में रद्द कर दिया गया। उन्हें कैटेगरी से अधिक भार होने पर डिसक्वालिफाई कर दिया गया

Ad
Ad

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक एएनआई ने बताया कि, भारतीय दल से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। वे 50 किलोग्राम वर्ग की अपनी कैटेगरी में ओवर वेट होने कारण अयोग्य घोषित हुई हैं। वहीं भारतीय दल के द्वारा उनकी निजता का सम्मान करने की भी रिक्वेस्ट की गई है।

महज 100 ग्राम ज्यादा होने पर बवाल

आपको बता दें जानकारी के मुताबिक विनेश का वजन 50 किलोग्राम से महज 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसी कारण भारतीय रेसलर अयोग्य घोषित हुईं। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं सामने आई है। इस पर न ही विनेश और न ही भारतीय रेसलिंग फेडरेशन की तरफ से अभी कोई जवाब दिया गया है। मगर इस मामले में अब बड़ा विवाद होने की पूरी आशंका है।

Ad

विवादों से भरा पेरिस ओलंपिक

पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक एक के बाद एक विवाद ही सामने आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी निशांत देव के साथ गलत जजमेंट, फिर क्वार्टरफाइनल में भारतीय हॉकी टीम के खिलाफ गलत फैसला और अब विनेश के साथ जो हुआ सब सामने है। इससे पहले एक जेंडर टेस्ट का बवाल आया था जहां एक कथित पुरुष मुक्केबाज ने महिला बॉक्सर का सामना किया। इस पर भी जमकर बवाल हुआ था। मगर अब सवाल यह है कि अगर उस मुक्केबाज को अयोग्य घोषित नहीं किया गया तो विनेश के साथ ऐसा होना क्या जायज है? फिलहाल यह सब नियम कानून की बातें हैं आगे अगले अपडेट्स में ही तस्वीर साफ होगी।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications