कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का एक और स्वर्ण पदक, रेसलिंग में साक्षी मलिक की फाइनल में जबरदस्त वापसी

Sakshi Malik Gold Medal - CWG 2022
Sakshi Malik Gold Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत की साक्षी मलिक ने महिला 62kg वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 2016 ओलंपिक्स और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी ने इस बार स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया। फाइनल में साक्षी ने जबरदस्त वापसी करते हुए कनाडा की एना गोडिनेज़ को हराया। मैच में 0-4 से पिछड़ने के बाद साक्षी ने स्कोर को पहले 4-4 से बराबर किया और उसके बाद विपक्षी को पिनफॉल करते हुए इतिहास रच दिया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का आठवां स्वर्ण और कुल मिलाकर 23वां पदक है।

साक्षी ने क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की केल्सी बार्न्स को 10-0 और सेमीफाइनल में कैमरून की बर्थ एनगोले को 10-0 से हराया। महिला 62kg में कनाडा की एना गोडिनेज़ ने रजत और नाइजीरिया की एस्थर कोलावोले एवं कैमरून की बर्थ एनगोले ने कांस्य पदक जीता।

रेसलिंग में यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में 45वां स्वर्ण और कुल मिलाकर 105वां पदक है।

Quick Links