भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में 11वां स्वर्ण पदक, रेसलिंग में विनेश फोगाट का लगातार तीसरी बार बड़ा कारनामा  

Vinesh Phogat Gold Medal - CWG 2022
Vinesh Phogat Gold Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत की विनेश फोगाट ने लगातार तीसरी बार रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। नॉर्डिक फॉर्मेट के तहत खेले गए महिला 53kg वर्ग में विनेश ने तीन मैचों में लगातार तीन जीत हासिल की और पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले विनेश ने 2018 और 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया था।

विनेश ने पहले मैच में कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट को 2-0 (पिनफॉल से जीत) से हराया। दूसरे मैच में विनेश ने नाइजीरिया की मर्सी अडेकुओरोये को 6-0 से हराया। तीसरे मैच में विनेश ने श्रीलंका की चामोदया मदुरावलागे को 4-0 (पिनफॉल से जीत) से हराया। कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट ने तीन मैचों में दो जीत के साथ रजत पदक जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 11वां स्वर्ण और कुल मिलाकर 33वां पदक है। रेसलिंग में यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में 48वां स्वर्ण और कुल मिलाकर 111वां पदक है।

GOLD! 🥇Vinesh Phogat is just too good for her Nordic Group as she finishes top of the standings and wins Gold! 🇮🇳🔥#CWG2022 #B2022 https://t.co/OlHDlRByQj

Quick Links

Edited by Prashant
Be the first one to comment