3 कारण क्यों महेंद्र सिंह धोनी को 2020 टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए

एम एस धोनी
एम एस धोनी

#2. सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

इस बात में कोई शक नहीं है कि ऋषभ पंत और संजू सैमसन काफी अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और ये दोनों ही टीम में जगह बनाना डिजर्व करते हैं। लेकिन धोनी अभी भी इन सबसे ज्यादा बेहतरीन विकेटकीपर हैं। टी20 क्रिकेट में एक कैच और स्टंपिंग मिस पूरे मैच का पासा पलट सकती है।

अक्सर देखा गया है कि विकेट के पीछे धोनी के हाथ काफी तेजी से चलते हैं और कई बार उन्होंने इसी के दम पर मैच का रुख मोड़ दिया है। इसलिए धोनी को टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होना चाहिए।

#1. वर्ल्ड कप में जीत के साथ विदाई

2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एम एस धोनी
2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एम एस धोनी

एम एस धोनी जब कप्तान बने थे तो उन्होंने पहली बार हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। वहीं भारतीय टीम को भी उनको टी20 वर्ल्ड कप में ही जीत के साथ विदाई देना चाहिए।

भारतीय टीम इस वक्त काफी संतुलित लग रही है और टीम के कप्तान विराट कोहली भी चाहेंगे कि वह विश्व कप जीत के साथ भारत के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को विदाई दे सकें।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता