Free Fire में गन्स के ढेरों विकल्प मौजूद है। साथ ही आपको फाइट्स जीतनी है तो आपको किल्स करने होंगे। इसके लिए खिलाडियों के पास अच्छे हथियार होना जरुरी है। Free Fire में ये गन कॉम्बिनेशन सबसे अच्छे रहेंगे
Free Fire में 5 सबसे अच्छे गन्स कॉम्बो जिनसे आपको गेम के दौरान फायदा होगा
#1 - Scar + MP40

Scar एक स्थिर गन है जबकि Free Fire में MP40 को सबसे ताकतवर क्लोज रेंज गन माना जाता है। अगर आप दोनों को साथ उपयोग करते हैं तो आपको मिड रेंज और क्लोज रेंज फाइट्स दोनों में काफी मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स के विकल्प
#2 - AK + SPAS12

AK का डैमेज जबरदस्त है। साथ ही SPAS12 एक बेहतर शॉटगन है। इससे आपको मिड और क्लोज रेंज में जरूर ही फायदा होगा।
#3 - AK + SKS
Free Fire में हर किसी को DMR और AR का कॉम्बो उपयोग करना चाहिए। AK का डैमेज अच्छा है और क्लोज रेंज में ये बेहतर है। साथ ही SKS में 4x लगा हुआ आता है और इसे आप लॉन्ग रेंज में उपयोग कर सकते हैं।
#4 - M249 + XM8

M249 LMG एक जबरदस्त विकल्प है और अगर उसके साथ XM8 हो तो आपको क्लोज रेंज और मिड रेंज में हरा पाना मुश्किल है। XM8 में पहले ही 2x स्कोप लगा हुआ रहता है। साथ ही आप इसे मिड रेंज में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही M249 की 100 गोलियों से आप पूरे स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं लेकिन ये गन सिर्फ एयरड्राप में मौजूद रहती हैं।
#5 - AN94 + SPAS12

AN94 और SPAS12 भी एक शॉटगन और AR का कॉम्बो है। साथ ही ये कॉम्बो क्लोज और मिड रेंज में फायदा करेगा। AN94 का रिकॉर्ड ज्यादा है लेकिन इसका रेट ऑफ फायर बेहतर है। साथ ही SPAS12 को क्लोज रेंज में उपयोग कर सकते हैं और सिर्फ एक गोली से विरोधी कील हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के 5 सबसे बेहतर कैरेक्टर्स जिन्हें कम आंका जाता हैं