महेंद्र सिंह धोनी के वापस कप्तान बनने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी को वापस कमान थमाई गई है
जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी को वापस कमान थमाई गई है

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने आईपीएल (IPL) के बीच में ही अपने कप्तान को बदलने का निर्णय लिया है। रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कप्तानी छोड़ते हुए इसे वापस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को दी है। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले ही यह बड़ा निर्णय लिया है।

धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ते हुए जडेजा को कमान थमाई थी और अब धोनी को वापस जडेजा ने बागडोर दे दी है। चेन्नई सुपरकिंग्स को इस सीजन अब तक 8 में से 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। धोनी के कप्तान बनने के बाद फैन्स ने ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी।

(लीडर धोनी की वापसी)

(फैन्स और चेन्नई के लिए यह अच्छी खबर है कि धोनी फिर से टीम की कप्तानी करेंगे..यह भी चिंता का विषय है कि जडेजा नहीं तो धोनी के बाद कप्तानी कौन करेगा)

(एकमात्र थलाइवा, असली कप्तान की वापसी)

(धोनी जल्दी लोगों का भरोसा नहीं खोते हैं..निश्चित रूप से यह मालिकों का निर्णय है..रैना को वापस नहीं खरीदने का निर्णय भी मालिकों का था)

(एमएस धोनी बनना आसान नहीं है...फैन्स उनके वापस कप्तान बनने पर भावुक हुए हैं)

(महेंद्र सिंह धोनी अब आधिकारिक रूप से चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं)

(महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी छोड़ सकते हैं लेकिन कप्तानी उनको कभी नहीं छोड़ेगी)

Quick Links

App download animated image Get the free App now