आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ दिलचस्प खिलाड़ी खरीदे हैं
दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ दिलचस्प खिलाड़ी खरीदे हैं

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल (IPL) नीलामी में काफी बेहतरीन काम किया। पर्स का लगभग पूरा पैसा खर्च करते हुए टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी दिल्ली ने खरीदे। कुछ दिग्गजों को दिल्ली ने पहले ही रिटेन किया हुआ था और बाकी खिलाड़ियों को बिडिंग में निशाना बनाते हुए दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

कुल 24 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किये। इनमें कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं वहीँ कुछ युवा नाम भी शामिल हैं। हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतकर आने वाले कप्तान यश धुल को दिल्ली ने खरीदा है। उनके अलावा अंडर 19 से विकी ओस्तवाल को भी दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले चेतन सकारिया के ऊपर इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने भरोसा दिखाया है। कुलदीप यादव और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे गेंदबाज भी उनके पास हैं। बल्लेबाजी में सबसे अहम नाम डेविड वॉर्नर का है। उनको दिल्ली ने पहले दिन नीलामी के दौरान खरीदा था। ऑलराउंड कैटेगरी में मिचेल मार्श को भी दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अनुभव के साथ युवाओं का मिश्रण इस टीम में है। कप्तान ऋषभ पन्त की अगुवाई में दिल्ली ने पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस बार भी उनसे कुछ उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। दिल्ली ने पर्स का सही तरीके से उपयोग किया और उनके पास महज 10 लाख रूपये बचे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिड से पहले दिल्ली ने किस तरह तैयारी की होगी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

पृथ्वी शॉ, ऋषभ पन्त, अश्विन हेब्बार, टिम साइफर्ट, रॉवमैन पॉवेल, मनदीप सिंह, डेविड वॉर्नर, केएस भरत, अक्षर पटेल, ललित यादव, कमलेश नागरकोटी, मिचेल मार्श, रिपल पटेल, यश धुल, विकी ओस्तवाल, प्रवीन दुबे, सरफराज खान, एनरिक नॉर्टजे, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव।

Quick Links

App download animated image Get the free App now