सौरव गांगुली ने कहा था कि वो दिल्ली के लिए खेलेगा...IPL Auction में चुने जाने के बाद युवा खिलाड़ी के पिता ने दिया बड़ा बयान

कुमार कुशाग्र की तुलना एम एस धोनी से होती है
कुमार कुशाग्र की तुलना एम एस धोनी से होती है

आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के दौरान युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा और इसको लेकर उनके पिता शशिकांत ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कहा था कि दिल्ली की टीम आईपीएल ऑक्शन के दौरान उनके बेटे को हर-हाल में खरीदने की कोशिश करेगी।

कुमार कुशाग्र की अगर बात करें तो घरेलू क्रिकेट में वो झारखंड के लिए खेलते हैं। कुशाग्र ने अंडर-19 टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 20 लाख रूपये थी और सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लिए बोली लगाई। इसके बाद गुजरात टाइटंस भी रेस में शामिल हो गई। गुजरात और चेन्नई के बीच थोड़ी देर मुकाबला हुआ। सीएसके ने आखिरी बोली 60 लाख रुपए की लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाना शुरू कर दिया। दोनों ही फ्रेंचाइजी कुमार कुशाग्र को टीम में लेना चाहती थीं और आखिर में दिल्ली ने 7 करोड़ 20 लाख रूपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

सौरव गांगुली मेरे बेटे से काफी प्रभावित हुए थे - कुमार कुशाग्र के पिता

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कुमार कुशाग्र के पिता ने अपने बेटे के चयन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

ईडेन गार्डेन में ट्रायल के बाद सौरव गांगुली ने कहा था कि कुशाग्र दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेगा और फ्रेंचाइजी उनके लिए 10 करोड़ तक की बोली लगाएगी। ट्रायल्स के दौरान सौरव गांगुली कुशाग्र के छक्के लगाने की काबिलियत से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे। उन्होंने अपनी कीपिंग से भी सौरव गांगुली को काफी प्रभावित किया था। गांगुली ने यहां तक कि ये भी कहा था कि कुशाग्र के अंदर थोड़ी-बहुत एम एस धोनी की झलक मिलती है।

आपको बता दें कि 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने अपने 11 मैचों के टी20 करियर में 15.55 की औसत से 140 रन बनाये हैं। इस दौरान 33 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now