5 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके समकक्ष क्रिकेटर

फुटबॉल और क्रिकेट भारत के दो सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक हैं। यह दोनों खेल एक दूसरे से बहुत अलग हैं। फुटबॉल बहुत तेजी के साथ खेला जाता है और 90 मिनट में खत्म हो जाता है। जबकि क्रिकेट अपने अलग-अगल फॉर्मेट के कारण 3 घंटे, 1 दिन या 5 दिन तक चल सकता है। इसमें खिलाड़ियों के धैर्य और कौशल का परीक्षण आसानी से किया जा सकता है। दोनों खेलों में कई विषमताएं होने के बावजूद भी, दोनों खेलों के स्टार खिलाड़ियों के कुछ लक्षण और विशेषताएं एक दूसरे से मिलती हैं। हम यहाँ पांच फुटबॉलरों को उनके समकक्ष क्रिकेटरों के साथ जोड़ने का प्रयास करते हैं। #5 सर्जियो रामोस और एमएस धोनी रियल मैड्रिड के प्रेरणादायक कप्तान सर्जियो रामोस और भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी जिन्हें कप्तान कूल के नाम से भी जाना जाता है। दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीम को जिताने और खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। धोनी फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने के लिए जाने जाते हैं। चैंपियंस लीग फाइनल में एटलेटिको मैड़्रिड के खिलाफ सर्जियो रोमोस के खेल और विश्व कप 2011 में धोनी के प्रेरणादायक 91 रनों को कौन भूल सकता है। धोनी और रामोस सच्चे कप्तान है और वह टीम में हमेशा याद किए जाएंगे। #4 लियोनेल मेसी और एबी डीविलियर्स

messi-and-abd-1491388827-800

लियोनेल मेसी और एबीडीविलियर्स निश्चित रूप से अपने-अपने खेलों के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। अलग-अलग खेल से होने के बावजूद भी दोनों में बहुत सामानताएं हैं। मेसी ड्रिबल कर सकते हैं, शानदार गोल कर सकते है, उसे बना सकते है। साथ ही वे अपने दमदार खेल से लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। एबीडी भी गेंद को ग्राउंड के चारों कोनों में पहुंचाते में सक्षम हैं। इसी कारण उन्हें मिसटर 360 के रूप में भी जाना जाता है। एबीडी और मेसी, मैदान में आसानी से लुभावनी लक्षों को बना सकते हैं। दोनों बहुत प्रतिभाशाली है और विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों मे से एक है। मेसी ने खुद को फॉरवर्ड, सेंटर और मिडफील्ड में खेलकर साबित किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्टार एबीडी ने अपने आप को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में साबित किया है। अपनी सारी उपलब्धियों, कौशल और प्रतिभा के साथ-साथ पूरी दुनिया उन्हें उनकी विनम्रता और मानवीयता के कारण बेहद प्यार करती है। इस तरह के खिलाड़ी बार-बार इस दुनिया में आने चाहिए। #3 ज़लातान इब्राहिमोविच और क्रिस गेल

gayle-and-zlatan-1491391426-800

क्रिकेट और फुटबॉल के दो सबसे मनोरंजक और प्रभावी खिलाड़ी गेल और ज़लातान, दोनों खिलाड़ियों में बहुत समानताएं हैं। ज़लातान दुनिया में कुछ फुटबॉलरों में से एक हैं जिन्हें गेल की तरह प्यार किया जाता है। जब ज़लातान खुद को भगवान या शेर कहते हैं तो गेल को ब्रह्रांड के बॉस या छक्कों की मशीन जैसे रोचक उपनाम से जाना जाता है। पूर्व मैनचैस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी ज़लातान जब गाते है तो लोग मेसी और रोनाल्डो को छोड़ ज़लातान का गाना सुनने लगते हैं। वही जमैका के गेल ने अपने विनाशकारी और क्रूर खेल से गेंदबाजों की आकांक्षाएं और करियर समाप्त करने के किए जाने जाते हैं। एक बात जो दोनों में समान है कि दोनों बिल्कुल पागल की तरह हैं। वह अविश्वसनीय बातें कर सकते हैं और इसमें भाग ले सकते हैं। #2 मौरो इकार्डी और मुरली विजय

murali-vijay-and-mauro-icardi-1491392414-800

कोई मुरली विजय और मौरो आईकार्डी की तुलना क्यों करना चाहेगा? कई लोग तो इन्हें जानते भी नहीं होंगे लेकिन मौरो और विजय में एक बात आम है। जिसे सभी को जानना चाहिए। मौरो पहले अर्जेंटीना मैक्सी लोपेज के साथ संपदोरिया और टीम के सदस्यों का हिस्सा थे। उन्होंने 24 वर्षीय लोपेज की पत्नी वांड़ा नारो को अपने प्यार में फसाकर उससे शादी कर ली और लोपेज से अपनी दोस्ती तोड़ दी। मुरली विजय की भी ऐसी ही कहानी है। वह रणजी ट्राफी में दिनेश कार्तिक के साथ तमिलनाडु के लिए खेलते थे। दोनो बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन विजय का अफेयर कार्तिक की पत्नी से हो गया। जब यह बात कार्तिक को पता चली तो उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। विजय ने निकिता से 2012 में शादी कर ली। अगर उनके निजी जीवन को छोड़ दिया जाए तो दोनों ही अच्छे खिलाड़ी हैं। और अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। #1 क्रिस्टियानो रोनाल्डो और विराट कोहली

kohli-and-ronaldo-1491394130-800

दोनों दुनिया के सबसे हटी, बेहद फिट, आत्मविश्वास से भरे हुए और सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। दोनों अपने खेल पर बहुत मेहनत करते हैं और किसी भी स्थिति में हार मानने के लिए तैयार नहीं होते। रोनाल्डो के समर्पण, संकल्प और टेलेंट ने आज उन्हें सर्वश्रेष्ठ बना दिया है। कोहली की जीतने की इच्छा और खेल के लिए उनकी भूख तारीफे काबिल है। कोहली ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में बोलते हुए कहा कि मैं रोनाल्डो से प्रेरणा लेता हूं। वह अपनी कड़ी मेहनत के कारण कई वर्षों तक शीर्ष पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह महनती खिलाड़ी हैं इसी कारण वह वहां हैं जहां उन्हें होना चाहिए। कोहली मस्ती के लिए 100 रन बनाते हैं। और रोनाल्डो अपने मजे के लिए गोल करते हैं। यह दोनों अपने-अपने खेलों के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। लेखक: अश्विन हानागुडू अनुवादक: आशुतोष शर्मा

App download animated image Get the free App now