About क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle 2024)
WWE 15 जून को ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन करने वाला है। यह पहला मौका जब स्कॉटलैंड में प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है। यह दूसरा मौका है जब Clash at the Castle होने वाला है। इससे पहले साल 2022 में कार्डिफ में WWE ने पहली बार इस शो को आयोजित किया था। इस इवेंट में सभी की नज़र लोकल सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर के ऊपर होने वाली है, जोकि अपने होमटाउन में वर्ल्ड चैंपियन बनने का प्रयास करने वाले हैं।
स्कॉटिश वॉरियर को हाल ही में लड़ने के लिए क्लियर किया गया है और वो आने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में जजमेंट डे के डेमियन प्रीस्ट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। प्रीस्ट ने ही मैकइंटायर के टाइटल रन को WrestleMania XL में कुछ ही मिनट में खत्म कर दिया था। अब पूर्व WWE चैंपियन की नज़र अपना बदला लेने की होगी। इस मुकाबले के अलावा विमेंस चैंपियन बेली भी एक्शन में नज़र आने वाली हैं और वो अपना टाइ़ल पाइपर निवेन के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।
WWE Clash at the Castle 2024 में कौन-कौन से मैच होने वाले हैं?
मैच | मैच टाइप |
डेमियन प्रीस्ट (चैंपियन) vs ड्रू मैकइंटायर | वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच |
बेली (चैंपियन) vs पाइपर निवेन | WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच |
WWE Clash at the Castle 2024 में क्या रोमन रेंस नज़र आने वाले हैं?
रोमन रेंस WWE के बड़े स्टार्स में से एक हैं और ज्यादातर मौकों पर कंपनी उनका इस्तेमाल अपने मुख्य इवेंट में करती है। साल 2022 में वो इस शो का हिस्सा बने थे, लेकिन मौजूदा समय में वो ब्रेक पर चल रहे हैं। इस समय उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसी वजह से उम्मीद की जा सकती है कि ट्राइबल चीफ स्कॉटलैंड में होने वाला यह शो मिस करने वाले हैं। हालांकि, WWE कोई सरप्राइज प्लान करती है और रोमन की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिलती हैै, तो फैंस के लिए इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता।
WWE Clash at the Castle 2022 में हुए सभी मैचों के नतीजे:
मैच | मैच टाइप | विजेता |
मैडकैप मॉस और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स vs ऑस्टिन थ्योरी और अल्फा अकादमी | सिक्स मैन टैग टीम मैच | मैडकैप मॉस और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स |
बियांका ब्लेयर, ओस्का और एलेक्सा ब्लिस vs डैमेज कंट्रोल | सिक्स विमेंस टैग टीम मैच | बेली, डकोटा काई और इयो स्काई |
गुंथर vs शेमस | आईसी चैंपियनशिप मैच | गुंथर |
लिव मॉर्गन vs शेना बैज़लर | SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच | लिव मॉर्गन |
ऐज और रे मिस्टीरियो vs फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट | टैग टीम मैच | ऐज और रे मिस्टीरियो |
सैथ रॉलिंस vs मैट रिडल | सिंगल्स मैच | सैथ रॉलिंस |
रोमन रेंस vs ड्रू मैकइंटायर | अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच | रोमन रेंस |
FAQs
A. Clash at the Castle has been renamed to Clash In Paris and will be held at Paris La Défense Arena, France.
A. WWE will host one of its Clash In Paris tour shows in Liverpool on Saturday, August 23, 2025.
A. WWE Backlash will take place in May 2025.
A. Damian Priest defeated Drew McIntyre to retain the world title at Clash at the Castle 2024.