FIFA World Cup 2022 : घाना के खिलाफ एक गोल कर रोनाल्डो ने बना डाले इतने सारे विश्व रिकॉर्ड

रोनाल्डो कुल 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
रोनाल्डो 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं

कतर में हो रहे फीफा फुटबॉल विश्व कप में पुर्तगाल की टीम ने विजय के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। घाना के खिलाफ ग्रुप एच में टीम पुर्तगाल की जीत में शुरुआती गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया। हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हुए रोनाल्डो ने बेहतरीन खेल के साथ इस मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक दी। रोनाल्डो के पेनल्टी के जरिए किए गए गोल ने उन्हें एक बार फिर कई रिकॉर्ड्स का बादशाह बना दिया है।

1) पांच विश्व कप में गोल

रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। घाना के खिलाफ गोल करने वाले रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014 और साल 2018 के विश्व कप में भी गोल किए थे। उन्होंने पेले, मिरोस्लाव क्लोस जैसे खिलाड़ियों को पछाड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

2) सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने घाना के खिलाफ गोल के साथ 118 अंतर्राष्ट्रीय गोल का आंकड़ा छुआ। फुटबॉल इतिहास में किसी अन्य खिलाड़ी के नाम इतने ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल नहीं हैं।

3) सबसे युवा और सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर

महज 21 साल की उम्र में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए विश्व कप में अपना पहला गोल किया था।
महज 21 साल की उम्र में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए विश्व कप में अपना पहला गोल किया था।

साल 2006 के विश्व कप में रोनाल्डो ने ईरान के खिलाफ 2 गोल दागे थे और तब 21 साल 132 दिन की उम्र में पुर्तगाल के लिए विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब घाना के खिलाफ 37 साल 292 दिन की उम्र में गोल कर रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए विश्व कप गोल दागने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

राष्ट्रगान के समय रोनाल्डो कीआंखों में यूं नमी दिखाई दे रही थी।
राष्ट्रगान के समय रोनाल्डो कीआंखों में यूं नमी दिखाई दे रही थी।

रोनाल्डो हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड से इंटरव्यूविवाद के बाद अलग हुए हैं। 37 साल के रोनाल्डो ने घाना के खिलाफ काफी जुझारू खेल दिखाया और उनका ये अंदाज देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। मैच शुरु होने से पहले टीम के राष्ट्रीय गान के समय रोनाल्डो की आंखें छलक आई थीं और फैंस ये देख हैरान थे कि इतने सालों के बाद भी फुटबॉल और अपने देश के लिए खेलना रोनाल्डो के लिए कितना मायने रखता है।

App download animated image Get the free App now