ISL 2018-19 : मुंबई ने दिल्ली डायनामोज को 2-0 से धोया

Enter caption

मोदोउ सोउगोउ और ओर्नांल्ड इस्सोको के बेहतरीन गोल की बदौलत मुंबई सिटी एफसी ने दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराया। मुंबई फुटबॉल ऐरेना में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान के लिए मोदोउ सोउगोउ ने मैच के 30वें मिनट में गोल किया। वहीं ओर्नांल्ड ने 77वें मिनट में गोल दाग कर टीम की जीत पक्की की। इस जीत के साथ मुंबई की टीम तालिका में सात अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। एफसी गोवा, बंगलुरु एफसी और एटीके के भी सात-सात अंक ही है लेकिन बेहतर गोल रेट के कारण वे क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है। दिल्ली डायनामोज इस हार के बाद भी आठवें स्थान पर है।

मैच में डायनामोज ने आक्रमक शुरुआत की। उसने पहला हमला मैच के चौथे मिनट में ही किया। हालांकि बेहतर संयोजन की कमी के कारण वे गोल नहीं कर पाए। इसके चार मिनट बाद ही आंद्रिजा ने गेंद पर कब्जा जमाया। वे गेंद को बाईं छोर से लेकर मुंबई के बॉक्स की तरफ बढ़े। इसके बाद उन्होंने गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया लेकिन गोलकीपर रवि कुमार ने इसे नाकाम कर दिया।

इसके बाद गेंद पर कब्जा जमाने के लिए दोनों टीमों में जोरदार भिड़ंत दिखी। इस बीच मैच के 26वें मिनट में दिल्ली को गोल करने का एक और उम्दा मौका मिला। हांलाकि चांग्ते के शॉट में इतना दम नहीं था कि वो नेट तक का सफर तय कर सके। इसके बाद मुंबई के आक्रमण पंक्ति ने भी हमले तेज कर दिए। मैच के 30वें मिनट में उसे इसका परिणाम भी मिला।

सोगोउ ने इस्सोको की मदद से अपनी टीम के लिए गोल किया और उसे 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल को कामयाब बनाने में बास्तोस की भी भूमिका अहम रही। उन्होंने ही इस्सोको को एक लांग बॉल दिया था। इसकेे बाद इस्सोको ने सोगोउ को दिया जिन्होंनो शानदार तरीके से उसे गोल में बदल दिया।

इसके बाद तो मुंबई ने अपने हमले और तेज कर दिए। सोगोउ और इस्सोको ने इसके बाद कई हमलों में अहम भूमिका अदा कि और कुछ तो खुद ही किए लेकिन टीम को वो 2-0 से आगे करने में नाकाम रहे। डायनामोज के गोलकीपर ने इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनके हर हमले को नाकाम किया।

पहला हाफ एक गोल के साथ ही समाप्त हुआ। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मुंबई को पेनल्टी मिला। इस पर बास्तोस ने डोरोनसोरो को तो छका दिया लेकिन गेंद को सही निशाने तक नहीं पहुंचा पाए। मुंबई को यह पेनल्टी राना घिरामी के चलते मिला। घिरामी ने इस्सोको को जानबूझकर बॉक्स के भीतर गिरा दिया था। इस बीच 58वें मिनट में जहां मुंबई के हाथ से मौका निकला वहीं 59वें मिनट में आंद्रिजा का गोल पोल से टकराकर बाहर आ गया।

मैच के 77वें मिनट ने मुंबई के खिलाड़ी ने वो किया जिसकी बदौलत टीम पूरे अंक समेटने में कामयाब रही। बास्तोस की मदद से इस्सोको ने शानदार गोल दाग कर टीम की 2-0 से जीत पक्की कर दी। फुल टाइम के बाद मैच में पांच मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया। दोनों टीमों इस दौरान भी गोल के लिए संघर्ष जारी रखी। दिल्ली के कप्तान प्रीतम कोटाल के एक बेहतरीन शॉट को रवि कुमार ने नाकाम कर अपनी टीम की बढ़त को बनाए रखी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now