बार्सिलोना सुपरस्टार लियोनेल मेसी द्वारा बनाए गए 13 विश्व रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अर्जेंटीना के स्टार मेसी अपनी पीढ़ी के दो सबसे अलग, कामयाब और बहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। इसमें कोई शक नहीं कि उनके द्वारा कई महान रिकॉर्ड बनाए गए हैं। मेसी ने 2004 में बार्सिलोना से जुड़ने के साथ ही इतिहास बनाने की शुरुआत कर दी थी। हम इस छोटे जादूगर द्वारा बनाए गए 13 रिकॉर्डों के बारे में आपको बताते हैं। 1. सर्वाधिक फीफा बैलोन डी अवॉर्ड जीतने वाला खिलाड़ी (5) हांलाकि कुछ वर्षों से रोनाल्डों मेसी के इस रिकार्ड के अंतर को कम करता जा रहा है। लेकिन अर्जेंटीना के इस उस्ताद के पास अभी भी सर्वाधिक व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने का रिकॉर्ड है। मेसी के पास 5 बैलोन डी अवॉर्ड है जबकि रोनाल्डो के पास अभी तक सिर्फ 3 ही है। आपको बता दे कि मेसी ही विश्व में एकमात्र खिलाडी हैं जो 2009 से 2012 तक लगातार 4 बार इस खिताब को जीतते आए हैं। पिछले 8 वर्षों से मेसी और रोनाल्डो पूरी तरह से फीफा बैलोन डी पुरस्कार पर हावी है। वह दोनों अपने अलावा किसी और को मौका ही नहीं दे रहे हैं। मेसी के पास 5 बैलेन डी हैं जबकि इसके बाद प्लैटिनि, क्रूफ, वान बास्टेन और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है। 2. इतिहास में एकलौता खिलाड़ी, जिसने लगातार 7 सत्रों में 40 से ज्यादा गोल किए लियोनेल मेसी पिछले 10 सालों से बेहद बेहतरीन खेल रहे हैं। उनके द्वारा 2009/10 के सत्र से अब तक, अर्जेंटीना के लिए हर सत्र में 40 से ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है। वह जिस रफ्तार से खेल रहे है इससे, इस रिकॉर्ड के आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। 3. FIFPro वर्ल्ड इलेवन में सर्वाधिक उपस्थिति ( क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ) यह फुटबॉल का युग रोनाल्डो और मेसी का युग है। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि दोनों की लगातार 9 बार FIFPro वर्ल्ड इलेवन में उपस्थिति रही है जो किसी भी अन्य खिलाड़ीयों से सर्वाधिक है। इस बात में कोई आश्चर्य नहीं की वो 10 वी बार भी इसमें दिख सकते हैं। 4. एक ही सीजन में 6 अलग-अलग क्लब प्रतियोगिताओं में दो बार स्कोर करने वाला पहला खिलाड़ी (2011 और 2015) बार्सिलोना आमतौर पर सभी प्रतियोगिताओं में अन्य सभी टीमों के लिए चुनौती रहा है। लेकिन मेसी एकमात्र खिलाड़ी है जिसने ला लीगा, कोपा डेल रे, सुपरकोपा डी एस्पाना, यूईएफए चैंपियंस लीग, यूईएएफए सुपर कप और फीफा विश्व कप को एक ही सत्र में दो बार खेला है। 2011 और 2015 में। 5. क्लब विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी मेसी ने अपने कैरियर में अर्जेंटीना को 3 विश्व कप जिताने में बहुत योगदान दिया है। वह विश्व कप में 5 गोल करने वाले खिलाड़ी है। यह विश्व रिकॉर्ड वह अपने क्लब टीम के साथी लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के सीजर डेलगाडो के साथ साझा करते हैं। सीजर डेलगाडो मैक्सिकन क्लब मोंटेरे के लिए खेलते हैं। 6. बैलोन डी अवॉर्ड के लिए शीर्ष 3 उम्मीदवारों में सबसे अधिक बार उपस्थिति (9 बार 2007-2015) इस रिकॉर्ड में मेसी ने रोनाल्डो को भी हरा दिया है। इसमें रोनाल्को का दूसरा स्थान है वह 8 बार इसके टॉप 3 में शामिल हुए हैं। रोनाल्डो ने 2009/10 के सीजन में कई मैच नहीं खेल पाए इसके कारण उनका नाम 2010 के शीर्ष 3 से बाहर रहा। 7. एक वर्ष कैलेंडर में सर्वाधिक गोल करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉड (2012 में 91 गोल) बार्सिलोना के लियोनेल मेसी के नाम एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है। उनके द्वारा वर्ष 2012 में 91 गोल किए गए थे। 29 साल के मेसी ने यह करके बेयर्न म्यूनिख स्टार गार्द मुलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2012 में गिनीज और फीफा ने एक बयान जारी करके कहा था कि इस वर्ष के मेसी के गोल और 1972 में मुलर के के गोल, यह दोनों की खिलाड़ियों के सर्वाधिक गोल आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं। इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। मेसी से इस साल स्पैनिश लीग में 61, यूईएफए चैंपियंस लीग में 13, अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच में 7, विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों में 5, कोपा डेल रे (किग्स कप) में 3 और सुपरकोपा डी एस्पना( स्पेन के सिपरकप ) में 2 गोल करके अविश्वसनीय 91 गोल के आकड़े को छुआ था। अभी तक कोई भी खिलाड़ी मेसी के इस रिकॉर्ड के पास तक नहीं पहुंच पाया है। 8. एक कैलेंडर वर्ष में क्लब और देश के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाला खिलाड़ी (2012 में 25) मेसी ने सर्वाधिक गोलों का विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोलों का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अपने क्लब और देश के लिए किए गए गोलों को मिलाकर कुल 25 गोल किए थे। यह कारनामा उन्होंने 2012 में किया था। 9. लीग में लगातार खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा जीत- 21 मैच 33 गोल 2012/13 सीजन में, मेसी ने ऐंसा रिकॉर्ड बनाया जो शायद अब कभी किसी से ना टूट पाए। उन्होंने अपने खेले गए लगातार 21 मैचों में टीम को जीत दिलाई हैं। उन 21 मैचों में उनके द्वारा 31 गोल किए गए थे। 10. पहला खिलाड़ी जिसने किसी लीग में सभी टीमों के खिलाफ गोल किए 2012/13 सीजन में, मेसी ने लीग की सभी टीमों के खिलाफ लगातार गोल किए। उन्होंने लगातार सभी 19 टीमों के खिलाफ गोल किए जबकी उन्होंने रियल मैड्रिड के खिलाफ ऐंसा दो बार किया। यह रिकॉर्ड बनाने वाले भी वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। 12. सर्वाधिक फीफा क्लब वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल्स जीतने वाला खिलाड़ी (2) फीफा क्लब विश्व कप अपने नए प्रारूप में 2015 में शुरू किया गया था। इसमें बार्सिलोना सबसे सफल क्लब है जिसने यह खिलाब तीन बार जीता जो एक रिकॉर्ड है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ने फीफा क्लब विश्व कप बॉल्स 2 बार 2009 और 2011 में अपने नाम की। 13. दो लगातार सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में 60 से ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी मेसी ने 2011/12 और 2012/13 सीजन में लगातार 60 से ज्यादा गोल करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐंसा करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। इतने बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाकर मेसी ने अपनी विरासत को मजबूत किया है। वह महान खिलाड़ियों की लाइन में खुद को स्थापित करने में कामयाब हुए हैं।

App download animated image Get the free App now