Free Fire MAX में 3 सबसे शानदार ग्लू वॉल ट्रिक्स जिन्हें प्रो-प्लेयर्स इस्तेमाल करते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में जीत दर्ज करने की कोशिश करता है। कई बार आप आसानी से किल हो जाते हैं लेकिन ग्लू वॉल एक ऐसी चीज़ है जिसे आप कवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके ऊपर कोई हमला कर रहा है तो आप ग्लू वॉल का कवर बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के अंदर ग्लू वॉल की कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें आपको इस्तेमाल करनी चाहिए।


Free Fire MAX में ग्लू वॉल की 3 सबसे शानदार ट्रिक्स जिन्हें प्रो-प्लेयर्स इस्तेमाल करते हैं

3) सीट-अप ग्लू वॉल ट्रिक

youtube-cover

Free Fire MAX में सीट-अप ग्लू वॉल ट्रिक को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप तेजी से फिंगर मूवमेंट करके इस्तेमाल कर सकते यहीं। दरअसल, आपको क्राउच बटन दबाते हुए ग्लू वॉल को प्लेस करना है। इससे आप हेडशॉट अटैक से बच पाएंगे।


2) 360° ग्लू वॉल ट्रिक

youtube-cover

360° ग्लू वॉल ट्रिक की मदद से आप चारों ओर से खुद को कवर कर सकते हैं। इसके लिए रिएक्शन टाइम सबसे अहम चीज़ है। आपको ड्रैग बटन को ऊपर करते हुए इस तरह से अरेंज करना है कि ग्लू वॉल प्लेमेंट में कोई गैप नहीं हो। ज्यादा जानकारी के लिए आप ऊपर दी गई वीडियो देख सकते हैं।


1) क्विक ग्लू वॉल ट्रिक

youtube-cover

कई सारे बड़े खिलाड़ी ग्लू वॉल को तेजी से लगाते हैं। सेंसिटिविटी सेटिंग्स और लेआउट का काफी अहम किरदार रहता है आपको थोड़े बदलाव करने होंगे। इसके बाद आप ग्लू वॉल के बटन को सही जगह रखकर तेजी से लगा सकते हैं। आपको जनरल सेंसिटिविटी को 90 से 100 के बीच रखना होगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी अलग तरीके से ग्लू वॉल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

App download animated image Get the free App now