4 मौजूदा चैंपियंस जो WWE WrestleMania Backlash को मिस कर सकते हैं: Roman Reigns का नहीं होगा मैच?

WWE के अगले इवेंट में कुछ अहम चैंपियंस दिखाई नहीं देंगे
WWE के अगले इवेंट में कुछ अहम चैंपियंस दिखाई नहीं देंगे

WWE का अगला बड़ा इवेंट WrestleMania Backlash 2022 रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने कई शानदार मैचों का ऐलान किया है और देखकर लग रहा है कि शो रोचक रहेगा। WWE हर बार इवेंट्स में चैंपियनशिप मैच तय करता है और रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) में भी कुछ धमाकेदार टाइटल मैच बुक किए गए हैं।

कुछ बड़े चैंपियंस शो में नजर आएंगे। हालांकि, कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके पास इस समय चैंपियनशिप है लेकिन वो शायद ही इस इवेंट में लड़ते हुए दिखाई देंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania Backlash 2022 को मिस कर सकते हैं।

4- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे

रिकोशे (Ricochet) के पास इस समय आईसी टाइटल है और वो बतौर चैंपियन अच्छा काम कर रहे हैं। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट है और उन्होंने कुछ समय पहले जिंदर महल के खिलाफ टाइटल को रिटेन किया था। SmackDown के अगले एपिसोड में वो शैंकी के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ने वाले हैं।

रिकोशे की इस समय इवेंट के लिए स्टोरीलाइन नहीं चल रही है। वो लगातार एपिसोड्स में ही अपने टाइटल को डिफेंड कर रहे हैं। WrestleMania Backlash में काफी कम समय है और अब उनके लिए अच्छी स्टोरीलाइन बनाना काफी मुश्किल है। इसी वजह से वो इवेंट को मिस कर सकते हैं। WWE इस शो के बाद उनके लिए अच्छी दुश्मनी शुरू कर सकता है।

3&2- नेओमी और साशा बैंक्स

नेओमी और साशा बैंक्स ने WrestleMania 38 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। दोनों ने बतौर टैग टीम काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अपने टाइटल को कुछ समय पहले सफलतापूर्वक रिटेन भी किया था और अभी उनकी शायना बैजलर और नटालिया के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है।

WWE के पास उनके बीच WrestleMania Backlash में मैच बुक करने का मौका था। हालांकि, दोनों टीमों के बीच विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए SmackDown के अगले एपिसोड में मैच तय हो गया। उनकी स्टोरीलाइन SmackDown में ही जारी रहेगी और वो बड़े इवेंट में मिस कर सकती हैं।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। उनके पास WWE की मुख्य चैंपियनशिप है लेकिन फिर भी शायद वो इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। रोमन इस समय किसी भी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी में नजर नहीं आ रहे हैं। शिंस्के नाकामुरा के साथ उनकी दुश्मनी टीज़ हुई थी।

बाद में WWE ने इसे आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया। रोमन रेंस का अभी तक कोई मैच तय नहीं हुआ है और देखकर लग रहा है कि वो इस इवेंट को मिस करने वाले हैं। वो इस समय आराम ले सकते हैं और अगले इवेंट में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर सकते हैं। फैंस उन्हें WrestleMania Backlash में जरूर मिस करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now