Free Fire MAX में Factory Challenge के लिए 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज को काफी पसंद किया जाता है। इसके फैक्ट्री की छत पर लैंड किया जाता है और अंत तक बचे रहने वाले खिलाड़ी को जीत मिलती है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो आपका काम आसान कर देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Factory Challenge के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।

नोट: भारत में Free Fire इस समय बैन है और इसी वजह से खिलाड़ियों को MAX वर्जन खेलना चाहिए।


Free Fire MAX में Factory Challenge के लिए 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स

5) Wukong

youtube-cover

Wukong के पास Camouflage नामा की ताकत है और इससे खिलाड़ी झाड़ी की तरह बन सकते हैं। डैमेज पड़ने पर कैरेक्टर का इफेक्ट खत्म हो जाता है। हालांकि, आप इस कैरेक्टर की मदद से छुप सकते हैं और बाद में विरोधी पर हमला कर सकते हैं।


4) Antonio

youtube-cover

Antonio को फैक्ट्री चैलेंज के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इस कैरेक्टर के पास Gangster's Spirit नाम की ताकत है। इस करैक्टर की मदद से आपको शुरुआत में अधिक 10 HP मिलती है और समय के साथ यह खत्म हो जाती है। हालांकि, यह मैच ज्यादा लंबे नहीं चलते हैं और इसी वजह से कैरेक्टर उपयोगी रह सकते हैं।


3) Kla

youtube-cover

Free Fire MAX में Kla का इस्तेमाल करके जबरदस्त फायदा मिल सकता है। इस करैक्टर के पास Muay Thai नाम की ताकत है और इससे खिलाड़ी फिस्ट फाइट में 100% से ज्यादा का डैमेज दे सकते हैं। इसी वजह से यह कैरेक्टर उपयोगी रह सकता है।


2) A124

youtube-cover

A124 को Free Fire MAX में अपनी Thrill Of Battle नाम की जबरदस्त ताकत के लिए जाना जाता है। इस कैरेक्टर की मदद से 8 मीटर के अंदर मौजूद खिलाड़ियों की ताकत 20 सेकंड्स तक काम करना बंद कर देती है।


1) Joseph

youtube-cover

Joseph के पास Nutty Movement नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से खिलाड़ी डैमेज लेने के बावजूद तेजी से मूवमेंट कर कस्ते हैं। Factory Roof पर इससे आप विरोधी से हमले से बच सकते हैं और बाद में समय देखकर हमला कर सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।

App download animated image Get the free App now