Free Fire MAX में प्रो-प्लेयर्स की तरह रश करने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर किसी का खेलने का तरीका अलग रहता है। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं तो फिर आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनका ध्यान रश करते समय खिलाड़ियों को रखना चाहिए।


Free Fire MAX में बेहतर तरीके से रश करने और जीत दर्ज करने के लिए कुछ अहम टिप्स

5) सही कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स का उपयोग करें

youtube-cover

अगर आप सही कैरेक्टर कॉम्बिनेशन का उपयोग करेंगे तो फिर आपको रोकना मुश्किल रहेगा। हर एक कैरेक्टर के पास अलग ताकत होती है और आप अच्छा कॉम्बिनेशन बनाकर प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। रश करने के लिए Jota + Maro + Kelly + K एक अच्छा विकल्प रहेगा और आपके किल्स जरूर बढ़ेंगे।


4) रश करने से पहले एरिया को ध्यान से देख लें

youtube-cover

आपको बिना कुछ सोचे रश नहीं करना चाहिए। आप हमला करने से पहले चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए। आपके पास अच्छा कवर होना काफी जरुरी है और ज्यादा हाइट पर होने से हेडशॉट लगने के चांस बढ़ जाते हैं।


3) डैमेज का ध्यान रखें

youtube-cover

कई बार खिलाड़ी विरोधी पर पड़े डैमेज को ध्यान नहीं करते हैं। अगर आपने उनपर हमला किया और उन्हें ज्यादा डैमेज हुआ है तो यह रश करने का सही समय होता है। ऐसे में आपकी जीत के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। अगर डैमेज कम हुआ है तो फिर रश करके आप जोखिम उठा रहे हैं।


2) घर में रश करते हुए ध्यान रखें

youtube-cover

Free Fire MAX में अक्सर खिलाड़ी जल्दी-जल्दी रश करने के चक्कर में गलती कर देते हैं। अगर आपको बेहतर प्रदर्शन करना है और सही तरह से रश करना है तो फिर आपको सोच-समझकर रश करना चाहिए।


1) मैप की जगहों को ध्यान रखें

youtube-cover

Free Fire MAX में अगर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना है तो उन्हें मैप्स के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए। हर एरिया की अहम जगहें और बिल्डिंग के बारे में खिलाड़ियों को पता होना चाहिए। इससे वो आसानी से रश कर पाएंगे।

App download animated image Get the free App now