Free Fire MAX में रैंडम खिलाड़ियों के साथ रैंक पुश करते हुए 5 गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई रैंक पुश करना चाहता है। इसके लिए टीममेट्स के साथ खेलना सबसे जरुरी चीज़ है। हालांकि, कई बार साथी उपलब्ध नहीं रहते हैं और इसी वजह से आपको रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ता है। कुछ ऐसी गलतियां हैं जो आपको MAX वर्जन में रैंडम खिलाड़ियों के साथ रहते हुए नहीं करनी चाहिए।

नोट: Free Fire इस समय भारत में बैन है और इसी वजह से आप MAX वर्जन पर शिफ्ट कर सकते हैं।


Free Fire MAX में रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए 5 गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

5) रैंडम खिलाड़ियों पर निर्भर होना

youtube-cover

अगर आप रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं तो उनपर निर्भर नहीं होना चाहिए। ज्यादातर मौकों पर मदद नहीं मिल पाती है। आपको इस तरह से खेलना चाहिए कि आप अकेले ही फाइट करने वाले हैं। इससे फाइट्स के दौरान जीत के चांस बढ़ जाते हैं और कई बार प्रदर्शन में सुधार होता है। टीममेट्स को अपने साथ जरूर रखे।


4) लैंडिंग सही तरह से नहीं होना

youtube-cover

लैंडिंग से काफी ज्यादा फर्क पड़ता है और अच्छी तरह लैंडिंग नहीं होने से आप आसानी से किल हो जाते हैं। साथियों पर भरोसा करने से कई बार वो गलत तरीके से लैंडिंग करा देते हैं और फिर रैंकिंग में नुकसान होता है।


3) सामन को साझा नहीं करना

youtube-cover

Free Fire MAX में रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलने के दौरान साथियों की मदद करना चाहिए। अगर उन्हें लूट की जरूरत लग रही है और तो फिर उन्हें हेल्प करना सही विकल्प रहेगा। इससे उसे भरोसा हो जाएगा और वो आपके साथ रहते हुए फाइट्स में काफी मदद करेगा।


2) रैंडम खिलाड़ियों पर गेमप्ले को लेकर भरोसा करना

youtube-cover

कई बार Free Fire MAx में रैंडम खिलाड़ियों के साथ प्लानिंग की जाती है लेकिन अंतिम मौके पर वो साथ नहीं देते हैं। इससे ज्यादातर मौकों पर नुकसान होता है और रैंक कम हो जाती है।


1) अटैक को लीड करना

youtube-cover

कई बार खिलाड़ी खुद आगे रहकर विरोधी पर हमला करने की कोशिश करते हैं और इसी वजह से नॉक हो जाते हैं। विरोधी को खुद आने देना चाहिए या फिर अपनी टीम को साथ रखकर सपोर्टकर का किरदार निभाना बेहतर विकल्प रहता है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

App download animated image Get the free App now