3 कारण क्यों Free Fire के रैंक मोड में Chrono कैरेक्टर का उपयोग किया जाना चाहिए

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में Chrono को काफी पसंद किया जाता है। इस कैरेक्टर को पहले सबसे ताकतवर विकल्प माना जा सकता था। इसके बावजूद कुछ महीने पहले इसकी ताकत में गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद कुछ ऐसे कारण है जिनसे साफ होता है कि यह कैरेक्टर आपको फायदा पहुंचा सकता है।


3 कारण क्यों Free Fire के रैंक मोड में Chrono कैरेक्टर का उपयोग किया जाना चाहिए

#1 - Chrono का कूलडाउन कम किया जा सकता है

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

Chrono की ताकत को कुछ अपडेट्स पहले कम कर दिया गया था। Chrono की ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है और कूलडाउन कम हो जाता है। लेवल बढ़ाने के अलावा Rockie की ताकत से आपको Chrono का कूलडाउन और कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में मूवमेंट स्पीड बढ़ाने और गन को सही तरह से संभालने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स


#2 - Chrono की ताकत के कॉम्बिनेशन्स

youtube-cover

Chrono की कटत का उपयोग करके आप फायदा जरूर उठा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी Shirou, Kelly और Shani के साथ इसे जोड़कर अपने खेल में सुधार कर सकते हैं। Shani से वेस्ट की ताकत बढ़ेगी जबकि Shirou से दुश्मन की जगह पता चलेगी और उसका डैमेज बढ़ जाएगा। साथ ही Kelly से आप मूवमेंट स्पीड बढ़ा पाएंगे। .


#3 - आक्रमक खिलाड़ियों के लिए Chrono अभी भी शानदार विकल्प है

youtube-cover

Chrono अभी भी आक्रमक खिलाड़ियों के लिए शानदार विकल्प है। इसका कूलडाउन भले ही बढ़ गया हो लेकिन अगर आपके पास ताकत एक्टिवेट हो जाती है तो फाइट्स लेने में आपको काफी आसानी होगी।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 पैसिव कैरेक्टर्स जिनकी ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है

App download animated image Get the free App now