Free Fire MAX में Booyah Pass Ring इवेंट: इनाम, कीमत और अन्य जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हाल ही में Booyah Pass Ring इवेंट को जोड़ा गया है। आप इसमें कम कीमत में Booyah Pass पा सकते हैं। यह पास एक हफ्ते तक गेम में रहने वाला है। इस आर्टिकल में हम Booyah Pass Ring इवेंट पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में Booyah Pass Ring इवेंट: इनाम, कीमत और अन्य जानकारी

नया Booyah Pass Ring इवेंट आया है (Image via Garena)
नया Booyah Pass Ring इवेंट आया है (Image via Garena)

सीजन 17 के Booyah Pass Ring इवेंट को हाल ही में जोड़ा गया है। इसमें आप स्पिन करके शानदार इनाम पा सकते हैं। यहां एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स हैं और आप 10+1 स्पिन का पैक 90 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। नीचे दी इनामों की लिस्ट दी गई है:

  • Booyah Pass प्रीमियम पास प्लस
  • 10x BP रिंग टोकन्स
  • 5x BP रिंग टोकन्स
  • 3x BP रिंग टोकन्स
  • 2x BP रिंग टोकन्स
  • 1x BP रिंग टोकन

BP रिंग टोकन्स को हासिल करने के बाद उन्हें एक्सचेंज करके भी इनाम पाए जा सकते हैं। नीचे एक्सचेंज स्टोर में मौजूद इनाम है:

  • Booyah Pass प्रीमियम प्लस: 200x BP रिंग टोकन्स
  • Booyah Pass प्रीमियम: 90x BP रिंग टोकन्स
  • 100x BP EXP: 5x BP रिंग टोकन्स
  • आर्मर क्रेट: 1x BP रिंग टोकन
  • स्पालई क्रेट: 1x BP रिंग टोकन
  • लेग पॉकेट: 1x BP रिंग टोकन
  • बाउंटी टोकन: 1x BP रिंग टोकन
  • पॉकेट मार्केट: 1x BP रिंग टोकन
  • बोनफायर: 1x BP रिंग टोकन
  • एयरड्रॉप ऐड: 1x BP रिंग टोकन
  • सीक्रेट क्लू: 1x BP रिंग टोकन

Booyah Pass Ring इवेंट द्वारा इनाम कैसे हासिल करें?

इवेंट से इनाम पाना आसान है (Image via Garena)
इवेंट से इनाम पाना आसान है (Image via Garena)

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके Booyah Pass के खास Ring इवेंट से इनाम पा सकते हैं:

स्टेप 1: आपको Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और इसमें लक रॉयल को खोलें।

स्टेप 2: लक रॉयल्स के अलग-अलग विकल्प आ जाएंगे। आपको Booyah Pass Ring को चुनें और इसमें दो विकल्प हैं।

स्टेप 3: आपको स्पिन करने होंगे और डायमंड्स आपके अकाउंट से कट जाएंगे।

इन स्टेप्स का पालन करके आपको रैंडम इनाम मिलेंगे और अगर किस्मत रही, तो पास भी मिल जाएगा। अगर पास नहीं मिलता, तो रिंग टोकन्स का उपयोग करके आप एक्सचेंज स्टोर से पास पा सकते हैं।

App download animated image Get the free App now