Free Fire MAX में नए Evo Vault इवेंट में मौजूद सभी लिजेंड्री और जबरदस्त इनामों की लिस्ट

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन स्किन्स से जुड़े इवेंट आते हैं। इसमें नई स्किन्स को जोड़ा जाता है। कुछ हफ्तों पहले Evo Vault को गेम में शामिल किया गया था। इसका जल्द अंत होने वाला है और आपको इसमें हिस्सा लेकर गन स्किन जरूर हासिल करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम इवेंट में मौजूद सभी इनामों की लिस्ट पर एक नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में नए Evo Vault इवेंट में मौजूद सभी लिजेंड्री और जबरदस्त इनामों की लिस्ट

Evo Vault इवेंट (Image via Garena)
Evo Vault इवेंट (Image via Garena)

इवेंट में आपको 4 अलग-अलग गन स्किन्स मिलेंगी। आपको नीचे दिए गए यह सभी इनाम Evo Vault इवेंट में देखने को मिलेंगे:

  • MP40 - Chromasonic स्किन
  • Thompson - Cindered Colossus स्किन
  • M4A1 - Infernal Draco स्किन
  • MP5 - Platinum Divinity स्किन
  • Chromasonic (MP40) टोकन क्रेट
  • Cindered Colossus (Thompson) टोकन क्रेट
  • Infernal Draco (M4A1) टोकन क्रेट
  • Platinum Divinity (MP5) टोकन क्रेट
  • गोल्ड रॉयल वाउचर
  • सीक्रेट क्लू
  • बोनफायर
  • डायमंड जनरेटर वाउचर
  • आर्मर क्रेट
  • पॉकेट मार्केट

Evo Vault में स्पिन की कीमत क्या है और यह इवेंट कब तक चलेगा?

Free Fire MAX के इस Evo Vault में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स हैं। अगर आप 10+1 स्पिन करना चाहते हैं, तो इसका पैक 200 डायमंड्स में आएगा। यह इवेंट 2 अप्रैल 2024 को आया था और देखा जाए तो इवेंट को जोड़े हुए काफी समय हो गया है। यह इवेंट एक महीने के लिए जोड़ा गया था और अब इसका अंत जल्द ही होने वाला है।

अभी खिलाड़ियों के पास लगभग एक दिन का समय है। ऐसे में अगर आप शानदार इवो गन स्किन्स पाना चाहते हैं और आपके पास डायमंड्स हैं, तो यह इवेंट काफी जबरदस्त विकल्प रह सकता है। इसमें डायमंड्स खर्च करने पर जबरदस्त गन स्किन पा सकते हैं और इवेंट में से ही मटेरियल और अन्य इनाम पाकर आप इसे बेहतर बना सकते हैं।

App download animated image Get the free App now