Free Fire Max में Rockie पेट को कैसे खरीदें?

Rockie पेट (Image Credit : Garena)
Rockie पेट (Image Credit : Garena)

Free Fire Max गरेना के डेवेल्पर्स द्वारा बनाया गया पॉपुलर शूटिंग बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल प्लेटफॉर्म और PC पर खेला जाता है। प्रत्येक अपडेट के पश्चात गेम के अंदर अनोखे और महंगे रिवॉर्ड्स शामिल किया जाता है।

फ्री फायर मैक्स के अंदर पेट्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि, ये मैदान पर फाइट करते समय काफी फायदेमंद होते हैं। इन सभी पेट में अलग-अलग एबिलिटी मौजूद है जो मैदान पर अधिकांश इस्तेमाल की जाती है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में Rockie पेट को कैसे खरीदें, बताने वाले हैं।


Free Fire Max में Rockie पेट को कैसे खरीदें?

Image Credit : Garena
Image Credit : Garena

Free Fire Max के अंदर Rockie काफी समय पहले पेश किया गया था। इसमें स्टे चील नाम की ताकत है। ये मैदान पर कैरेक्टर के कुल डाउन समय को कम करता है। इसके आलावा फ्री फायर मैक्स में अगर कैरेक्टर का कुल डाउन समय कम होता है तो आसानी से कैरेक्टर अपनी ताकत का इस्तेमला काफी जल्दी कर सकता है। इसलिए, अधिकांश प्लेयर्स इस पेट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। Rockie पेट की कुल कीमत 699 डायमंड्स है। नीचे स्टेप्स दी गई है।

स्टेप 1: खिलाड़ियों को फ्री फायर मैक्स ओपन करना पड़ेगा। लॉबी स्क्रीन खुलने के पश्चात लेफ्ट साइड में स्टोर बटन पर क्लिक करके अदंर जाए।

स्टेप 2: उसके पश्चात राइट साइड में पेट बटन पर क्लिक करके पेट्स लिस्ट ओपन करें।

स्टेप 3: स्क्रीन पर पेट की लिस्ट दिख जाएगी। स्क्रॉल करके Rockie पेट पर टच करें।

स्टेप 4: बॉटम में पीले रंग से परचेस के बटन पर क्लीक करें। इस पेट को खरीदने के लिए खिलाड़ियों को 699 डायमंड्स देना पड़ता है। पेमेंट करने के लिए भारतीय तरीके का विकल्प है। प्लेयर्स अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी वस्तु को डायमंड के मुतबिक खरीद सकते हैं।

App download animated image Get the free App now