Free Fire MAX में Kelly vs Moco: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर है?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स को बहुत पसंद किया जाता है। Kelly और Moco कैरेक्टर अच्छा विकल्प है। यह दोनों फीमेल कैरेक्टर्स बहुत रोचक हैं और हर कोई जानना चाहता है कि कौनसा बेहतर विकल्प है। इस आर्टिकल में हम उन दोनों की तुलना करने वाले हैं।


Free Fire MAX में Kelly vs Moco: कौनसा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर है?

Kelly

Kelly कैरेक्टर (Image via Garena)
Kelly कैरेक्टर (Image via Garena)

Kelly कैरेक्टर के पास Dash नाम की ताकत है। यह सर्वाइवल के मामले में बहुत मदद करता है। इस कैरेक्टर का उपयोग करके आप स्प्रिंट करने की स्पीड 6% तक बढ़ा सकते हैं। यह पैसिव कैरेक्टर है और आपको काफी तेजी से आगे मूव कर सकता है।

Moco

Moco कैरेक्टर (Image via Garena)
Moco कैरेक्टर (Image via Garena)

Moco कैरेक्टर के पास Hacker's Eye नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर का इस्तेमाल करके आप विरोधियों की जगह पता लगा सकते हैं। अगर आप किसी विरोधी पर हमला करते हैं, तो फिर 5 सेकेंड्स के लिए वो जिस दिशा में जाता है, उसकी जगह आपको और आपके साथियों को पता चल जाती है।


Kelly vs Moco: नतीजा

Free Fire MAX में Kelly और Moco कैरेक्टर को बहुत पसंद किया जाता है। यह दोनों ही गेम के सबसे पुराने विकल्पों में से एक हैं। इनकी मदद से आपको बहुत फायदा मिल सकता है। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलते हैं और विरोधियों को ढूंढकर मारना चाहते हैं, तो फिर Moco एक अच्छा विकल्प रह सकता है। यह आपको दुश्मनों की जगह बता देता है और आप प्लानिंग के साथ उन्हें जल्द एलिमिनेट कर सकते हैं। दूसरी ओर Kelly सर्वाइवल के लिए बढ़िया विकल्प है। अगर आप बचकर आगे निकलते हुए बिना रिस्क लिए खेलना चाहते हैं, तो यह कैरेक्टर अच्छा विकल्प है। अगर दोनों में से एक बेहतर विकल्प चुनना हो, तो Moco को उपयोग करने पर ज्यादा फायदा होगा।

App download animated image Get the free App now