Free Fire MAX का Moco Store इवेंट हुआ लीक, आने वाले लिजेंड्री आयटम्स की जानकारी भी आई सामने

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Moco Store इवेंट को जल्द ही लाया जाने वाला है। इसकी जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है। यह खबर @sawgaming_2.0 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा दी है। आप यहां पर डायमंड्स खर्च करके कुछ जबरदस्त इनाम हासिल कर सकते हैं। अगर आपको इस इवेंट में रुचि है, तो फिर जरूर अभी से आपको इन-गेम करेंसी की बचत करके रखनी होगी। इस आर्टिकल में हम Moco Store से जुड़ी लीक हुई जानकारी पर नज़र डालेंगे और यह भी जानेंगे कि इसमें कौन-से मुख्य इनाम देखने को मिलेंगे।


Free Fire MAX का Moco Store इवेंट हुआ लीक, आने वाले लिजेंड्री आयटम्स की जानकारी भी आई सामने

लोकप्रिय डाटा माइनर @sawgaming_2.0 ने थोड़े समय पहले ही एक पोस्ट शेयर की है। इसमें Moco Store इवेंट के बारे में जानकारी सामने आई है। इस लीक के अनुसार इवेंट को 14 मई 2024 को जोड़ा जाने वाला है। इवेंट का अंत कब होगा, उसे लेकर कुछ पता नहीं चला है। इसका बैनर भी आमने आ गया है। इसके अंदर पता चल रहा है कि आपको दो तरह के एनिमेशन देखने को मिलेंगे, जिनका नाम Dragon Rider और Cyclone Skater है।

इन लीक्स की जानकारी देते हुए डाटा माइनर ने यह भी बताया कि इवेंट भारत, सिंगापुर और बांग्लादेश में रिलीज होने वाला है। तीनों ही सर्वर्स के खिलाड़ी इन शानदार इनामों को अपने अकाउंट के साथ जोड़ते हुए नज़र आ सकते हैं। Dragon Rider और Cyclone Skater दोनों का अराइवल एनिमेशन बहुत रोचक है।

Free Fire MAX ने अभी तक इस इवेंट के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। इन सभी चीज़ों के बावजूद यह लीक्स अमूमन सही ही साबित होते हैं। इस डाटा माइनर ने अपने सही लीक्स द्वारा लगातार फैंस का भरोसा जीता है। इस बार के लीक्स भी संभावित तौर पर सही रह सकते हैं।

App download animated image Get the free App now