Free Fire MAX का OB35 एडवांस सर्वर हुआ रिलीज, जानिए डाउनलोड करने का तरीका 

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का OB35 एडवांस सर्वर रिलीज हो गया है। नए अपडेट से पहले खिलाड़ी इसका उपयोग करके फायदा उठा सकते हैं। इस एडवांस सर्वर में गेम के अंदर आने वाले नए फीचर्स मौजूद रहेंगे जिनका आनंद लेकर टेस्ट कर पाएंगे। साथ ही अपडेट आने से पहले ही नई चीज़ों के बारे में जानकारी ले पाएंगे।

इसका APK अभी उपलब्ध यही और इसे आधिकारिक एडवांस सर्वर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसे खेलने के लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होती है और यह रजिस्ट्रेशन करने के बाद कुछ ही लोगों को मिलता है। अगर आपको कोड मिला है तो इस आर्टिकल ने हम एडवांस सर्वर और इसे डाउनलोड करने के तरीके के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX का OB35 एडवांस सर्वर अब उपलब्ध है

एडवांस सर्वर  7 जुलाई से शुरू हुआ है (Image via Garena)
एडवांस सर्वर 7 जुलाई से शुरू हुआ है (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB35 एडवांस सर्वर की शुरुआत आज यानी 7 जुलाई 2022 से हुई है। कुछ लकी खिलाड़ियों को नए फीचर्स ट्राय करने का मौका मिलेगा और यह एडवांस सर्वर 14 जुलाई तक चलने वाला है। आपको इसमें बग्स और ग्लीच की जानकारी देने पर डायमंड्स हासिल करने का मौका मिलता है।


Free Fire MAX का OB35 एडवांस सर्वर डाउनलोड कैसे करें?

Free Fire के OB35 एडवांस सर्वर को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: आपको आधिकारिक एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: रजिट्रेशन करते समय उपयोग किए गए अकाउंट से लॉगिन करें।

आपको डाउनलोड करना होगा (Image via Garena)
आपको डाउनलोड करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 3: 'Download APK' के बटन दिख जाएगा, उसपर क्लिक करके प्रोसेस को शुरू करें।

 आपको कोड डालना है  (Image via Garena)
आपको कोड डालना है (Image via Garena)

स्टेप 4: आपको अंत में फाइल को इंस्टॉल करते हुए लॉगिन करना है और फिर Activation Code डालकर गेम का आनंद लेना है।

App download animated image Get the free App now