Free Fire MAX में Booyah Pass (सीजन 17) कैसे खरीदें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर महीने नया Booyah Pass जोड़ा जाता है। कुछ दिनों पहले ही सीजन 16 के पास का अंत देखने को मिल गया है और अब सीजन 17 की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही गेम में कई शानदार इनामों को जोड़ा गया है। इसमें आपको मिशन करने होते हैं और इसके बदले आपको इनाम दिए जाते हैं। कई नए खिलाड़ी गेम के साथ हाल ही में जुड़े हैं और वो इस पास को खरीदना चाहेंगे। अगर उन्हें तरीका नहीं पता है, तो यह आर्टिकल उनके लिए उपयोगी रह सकता है। यहां हम जानने वाले हैं कि आप किस तरह से सीजन 17 के Booyah Pass को खरीद सकते हैं।


Free Fire MAX में Booyah Pass (सीजन 17) कैसे खरीदें?

Booyah Pass को काफी पसंद किया जाता है (Image via Garena)
Booyah Pass को काफी पसंद किया जाता है (Image via Garena)

Booyah Pass खरीदना बेहद आसान है। आपको सिर्फ नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।

स्टेप 2: लॉबी स्क्रीन पर आ जाने के बाद आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे।

स्टेप 3: Booyah Pass के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: पास आ जाएगा और नीचे मौजूद अपग्रेड के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपके सामने दो तरह के विकल्प आ जाएंगे। प्रीमियम प्लस और प्रीमियम दोनों में से एक को चुनें।

स्टेप 6: आपको कीमत पर क्लिक करना है और फिर पेमेंट करते ही Booyah Pass आपका हो जाएगा।


सीजन 17 के Booyah की कीमत क्या है?

दो तरह के पास हैं (Image via Garena)
दो तरह के पास हैं (Image via Garena)

Booyah Pass के दो वर्जन मौजूद हैं। प्रीमियम पास की कीमत गेम में 399 डायमंड्स हैं। इसी बीच अगर आप प्रीमियम प्लस पास खरीदने जाते हैं, तो आपको वो 899 डायमंड्स में मिलेगा। दोनों में इनाम एक जैसे हैं लेकिन एक तरह से प्लस पास में कुछ अधिक चीज़ें जुडी हुई हैं।

App download animated image Get the free App now