Free Fire में सेटिंग्स और कंट्रोल कैसे बदलें?

Image credit: Free Fire
Image credit: Free Fire

Garena Free Fire काफी ज्यादा प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इसे सबसे कई सारे लोग खेलते हैं और भारत में भी ये गेम लाखों लोगों की पसंद है। अन्य बैटल रॉयल गेम्स के मुकाबले ये छोटे फोन्स में भी आसानी से चल जाता है। साथ ही गेम में कुछ खास फीचर्स भी मौजूद है और ये गेम को खास बनाते हैं।

Free Fire के ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स भी होते हैं और यहां से खिलाडियों को अपना प्रदर्शन दर्शाने के लिए बड़ामंच मिलता है। ये खिलाडी अपना नाम बनाने के लिए दिन-रात गेम में प्रैक्टिस करते हैं। पिछले कुछ समय में Free Free काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है और इस वजह से गेम में कई सारे नए खिलाडी जुड़ चुके हैं। इसलिए वो अपने अनुसार सेटिंग्स और कंट्रोल्स बदलना चाहेंगे और इस आर्टिकल से हम कंट्रोल्स और सेटिंग्स बदलने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं।


Free Fire में सेटिंग्स और कंट्रोल कैसे बदलें?

Home screen of Garena Free Fire

Free Fire में सेटिंग्स बदलने के लिए आपको गियर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। ये गेम की होम स्क्रीन पर होता है।

इसके बाद आपको कई सारे विकल्प दिख जाएंगे जिसमें बेसिक, सेंसिटिविटी, कंट्रोल्स, ऑटो पिकअप, साउंड और अन्य चीज़ें मौजूद होगी। यहां से आप अपने अनुसार सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं और अनावश्यक चीज़ों को ऑफ करके Free Fire को अपने अनुसार उपयोग कर सकते हैं। आप कंट्रोल्स के विकल्प में जाकर अपने अनुसार उन्हें बदल भी सकते हैं।

Controls and settings in Free Fire

कुछ खिलाडी बड़े और प्रोफेशनल प्लेयर्स की सेटिंग्स और कंट्रोल्स का उपयोग करने की कोशिश करते हैं और उन्हें लगता है कि वो अच्छे खिलाडी बन जाएंगे। इसके बावजूद ये तरीका काम नहीं करता।

हर एक खिलाडी के खेलने का तरीका और सेटिंग्स अलग होती हैं। ऐसे में अपने खेलने के तरीके के अनुसार बदलाव करें। आप सेटिंग्स को बार-बार भी बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- टेनसेंट गेमिंग बडी (Gameloop) पर Free Fire कैसे खेलें?

App download animated image Get the free App now