Free Fire में अपना नाम और पेट का नाम कैसे बदलें?

Image Credits:ff.garena.com
Image Credits:ff.garena.com

Free Fire काफी ज्यादा प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में आप नाम डालने के बाद भी नाम बदल सकते हैं। साथ ही पेट्स का नाम बदलने का विकल्प भी दिया जाता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire में अपना नाम और पेट का नाम बदलने का आसान तरीका बताने वाले हैं।


Free Fire में अपना नाम कैसे बदलें?

इन स्टेप्स का पालन करके आप आसानी से अपना नाम चेंज कर सकते हैं:

स्टेप 1: Garena Free Fire खोलें और प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर जाएं।

अपने नाम पर क्लिक करें
अपने नाम पर क्लिक करें

स्टेप 2: इसके बाद आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी। इसके बाद पिले रंग का नेम चेंज का बटन दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में गिल्ड के लिए 30 बढ़िया नाम

एरो द्वारा दर्शाए गए विकल्प पर क्लिक करें

एरो द्वारा दर्शाए गए विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 3: इसके बाद एक बॉक्स खुलेगा और यहां पर आपको नया नाम डालना है। टेक्स्ट के लिए दी गयी जगह में नाम अपना डालें और नीचे दिए गए बटन को दबाएं।

नाम डालें
नाम डालें

स्टेप 4: आपका नाम बदल जाएगा। ध्यान रहे कि आपको 390 डायमंड्स की जरूरत होगी।


Free Fire में पेट का नाम कैसे रखें?

पेट का नाम रखना या बदलना काफी आसान है। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: Garena Free Fire खोलें और 'पेट्स' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: पेट टैब में काफी सारे विकल्प खुल जाएंगे।
  • स्टेप 3: पेट के नाम के नीचे रिनेम का बटन होगा, उसपर क्लिक करें। एक बॉक्स खुलेगा, उसमें नया नाम डालें।
  • स्टेप 4: नाम पेस्ट करें और फिर नीचे दिए बटन पर क्लिक करें

इस तरह से आप अपने पेट का नाम बदल सकते हैं। आपको नाम बदलने के लिए 200 डायमंड्स खर्च करने होंगे।

ये भी पढ़ें:- अक्टूबर 2020 में Free Fire के लिए 30 फेंसी नाम

App download animated image Get the free App now