Free Fire MAX में नए इवेंट द्वारा मुफ्त रूम कार्ड किस तरह हासिल करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कुछ समय बाद 5वीं सालगिरह के इवेंट्स खत्म हो जाएंगे। काफी समय से इवेंट्स चल रहे हैं और इसमें ढेरों मूव्स इनाम देखने को मिले हैं। कुछ समय पहले ही एक और इवेंट जोड़ा गया है और इसमें आप मुफ्त में एक रूम कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह का टास्क करने की जरूरत नहीं है और यह सबसे अच्छी चीज़ है। इस आर्टिकल में हम मफ्त में रूम कार्ड हासिल करने के तरीके को लेकर बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX की 5वीं सालगिरह पर मिल रहा है मुफ्त रूम कार्ड

आपको मुफ्त रूम कार्ड मिलेगा (Image via Garena)
आपको मुफ्त रूम कार्ड मिलेगा (Image via Garena)

Free Fire MAX में 7 सितंबर 2022 यानी आज से खिलाड़ियों को मुफ्त 24 घंटे का रूम कार्ड मिल सकता है। यह इवेंट 14 सितंबर 2022 तक चलेगा और इसी बीच आपको लॉगिन करने पर यह चीज़ मिलेगी। हालांकि, इस कार्ड का 24 घंटे के बाद उपयोग नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह एक्सपायर हो जाएगा। इसी वजह से इसे हासिल करने के बाद आपको जल्द से जल्द इसका उपयोग करना होगा।

कई लोगों को इसे हासिल करने का तरीका नहीं पता होगा (Image via Garena)
कई लोगों को इसे हासिल करने का तरीका नहीं पता होगा (Image via Garena)

आपको कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा और फिर आपको रूम कार्ड मिल जाएगा:

स्टेप 1: आपको Free Fire MAX खोलना है और फिर अपना अकाउंट लॉगिन करा है।

स्टेप 2: आपको कैलेंडर के विकल्प पर क्लिक करना है और 5th Anniversary का टैब दिख जाएगा।

स्टेप 3: इस टैब में select "Free 24hr Room Card" नाम का टाइप होगा और यहां जाकर आपको इनाम को क्लेम करना होगा।

आप बाद में इसका उपयगो कर सकते हैं (Image via Garena)
आप बाद में इसका उपयगो कर सकते हैं (Image via Garena)

रूम कार्ड खिलाड़ी अपने हिसाब से अमूमन कभी भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इस खास रूम कार्ड की वैलिडिटी बहुत कम है।

App download animated image Get the free App now