Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन करके इसे कैसे खेलें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Garena लगभग हर दो महीने में Free Fire और MAX वर्जन में अपडेट्स लाता है। अभी OB35 वर्जन चल रहा है, जो जुलाई 2022 में लाया गया था। आने वाला OB36 अपडेट खबरों के अनुसार इस महीने आएगा। इस अपडेट के साथ गेम में नए फीचर आएंगे और मुख्य वर्जन से पहले एडवांस सर्वर का ऐप लाया जाता है।

इसमें OB36 में आने वाले सभी फीचर्स मौजूद हैं। खिलाड़ियों को इन सर्वर्स के लिए रजिस्टर करना होता है और उन्हें एक एक्टिवेशन कोड मिलता है। खैर, आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर को खेलने के तरीके को लेकर बात करेंगे।


Free Fire के OB36 एडवांस सर्वर का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और गेम कैसे खेलें?

आपको एडवांस सर्वर जरूर खेलना चाहिए (Image via Garena)
आपको एडवांस सर्वर जरूर खेलना चाहिए (Image via Garena)

OB36 एडवांस सर्वर की शुरुआत 1 सितंबर 2022 को हुई थी और यह 8 सितंबर तक चलेगा। अभी भी खिलाड़ियों के पास रजिस्ट्रेशन करके एक्टिवेशन कोड पाने का मौका है। आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आपको एडवांस सर्वर वेबसाइट पर जाना है और साइनअप करना है।

यह रही वेबसाइट: https://ff-advance.ff.garena.com/

आपको डाउनलोड लिंक मिल जाएगी (Image via Garena)
आपको डाउनलोड लिंक मिल जाएगी (Image via Garena)

स्टेप 2: लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में हिस्सा लेना होगा। यहां जरुरी जानकारी डालकर जॉइन करना होगा।

एक्टिवेशन कोड मौजूद रहता है (Image via Garena)
एक्टिवेशन कोड मौजूद रहता है (Image via Garena)

स्टेप 4: डाउनलोड पेज खुल जाएगा और आपको यहां ये विकल्प मिलेंगे:

  • एक्टिवेशन कोड, जिनसे कॉपी करना होगा
  • डाउनलोड लिंक
  • क्लाइंट
  • प्रोफाइल
  • बग रिपोर्ट

आपको ऐप डाउनलोड करनी होगी और इसका साइज 766 MB रहेगा। एक्टिवेशन कोड बहुत कम लोगों को मिलता है और अगर आपकी किस्मत रही तो जरूर ही कोड मिल जाएगा। अगर आप इस बार कोड हासिल नहीं कर पाते हैं तो फिर अगले एडवांस सर्वर में भी खिलाड़ियों के पास मौका रहेगा। आप उसके अनाउंसमेंट के बाद सीधा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह भी अच्छा विकल्प रहेगा।

App download animated image Get the free App now