Free Fire Max में Lulubox : इस टूल्स के बारे में छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Free Fire Max में Lulubox (Image Credit : Garena)
Free Fire Max में Lulubox (Image Credit : Garena)

Free Fire Max में गरेना के डेवेल्पर्स प्रतिदिन कॉस्मेटिक आइटम और इनाम को प्रदान करते रहते हैं। प्रत्येक प्लेयर्स गेम के अंदर सबसे अनोखे और महंगे कास्मेटिक को इस्तेमाल करना पसंद करता है। क्योंकि, मैदान पर सभी प्लेयर्स को इनाम और आइटम प्रभावित करते हैं।

गरेना हर दिन इवेंट के अनुसार अनोखे ऑउटफिट और स्किन्स को जोड़ता रहता है। गेम के अंदर कई सारे तरीके हैं। जैसे लक रॉयल, स्टोर, कैलेंडर और अन्य सेक्शन आदि। ये सभी बैटल रॉयल गेम के महत्वपूर्ण सेक्शंस है। प्लेयर्स इन सभी से डायमंड्स खर्च करके कैरेक्टर्स, पेट्स, गन स्किन, इमोट्स, एलीट पास और एलीट बंडल जैसे इनाम को प्राप्त कर सकते हैं।

इन सभी की तरह बंडल को प्राप्त करने के लिए Lulubox टूल्स है। सभी गेमर्स इस फीचर के बारे में जानकारी पता करना चाहते हैं। क्या इस टूल्स का इस्तेमाल करने पर खिलाड़ियों का एकाउंट बैन हो सकता है। ये गरेना की प्राइवेसी और पॉलिसी के विरुद्ध है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में Lulubox : इस टूल्स के बारे में छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं।


Free Fire Max में Lulubox : इस टूल्स के बारे में छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Lulubox एक थर्ड पार्टी एप्लिकेशन है। ये ऐप खिलाड़ियों को मुफ्त में ऑउटफिट, स्किन्स, बंडल और अन्य इनाम प्रदान करने का दावा करता है। इस एप्लिकेशन में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार से पैसे और डायमंड्स खर्च नहीं करना पड़ता है।

हालांकि, कुछ बैटल रॉयल गेम्स खेलने वाले खिलाड़ियों के मन ने डर भी है, कि हम इस थर्ड पार्टी एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके कुछ गलत तो नहीं कर रहे हैं। क्योंकि, इस जमाने में कोई भी मुफ्त चीज़ प्रदान नहीं करता है। अगर उसे कुछ फायदा मिलता है तो ही वह ऐसा करता है। प्लेयर्स इस एप्लिकेशन का यूज कर रहे हैं तो उनका महत्वपूर्ण डेटा उस एप्लिकेशन के डेवेलपर के पास जा रहा होगा। इस डेटा से वज आपकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

इस वजह से फ्री फायर मैक्स के डेवेलपर थर्ड पार्टी एप्लिकेशन को इस्तेमाल करने से रोकते हैं और ऐसा करना गरेना की प्राइवेसी और पॉलिसी के विरुद्ध है। अगर गेमर्स के द्वारा इस ऐप का यूज किया गया तो उनका एकाउंट हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा।

नोट : ये सलाह राइटर के आधार पर दी गई है, और अनेक प्लेयर्स के एकाउंट भी गरेना ने हमेशा के लिए बैन कर दिए है जो कभी भी अन-बैन नहीं होने वालें।

App download animated image Get the free App now