Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में मौजूद मिस्ट्री कैरेक्टर्स और पेट्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Garena हर कुछ महीनों में Free Fire MAX के नए अपडेट्स लाता है। इन अपडेट्स को लाने से पहले टेस्टिंग होती है। इसी कारण एडवांस सर्वर लाए जाते हैं। Free Fire MAX का OB36 अपडेट करीब है और इसके पहले एडवांस सर्वर लाया गया है। इसमें कई नए फीचर्स हैं। गेम में नए कैरेक्टर्स और पेट्स को जोड़ा गया है। इस आर्टिकल में हम नए एडवांस सर्वर में मौजूद मिस्ट्री कैरेक्टर्स और पेट्स को लेकर बात करने वाले हैं जो मुख्य अपडेट में आ सकते हैं।


Free Fire के OB36 एडवांस सर्वर में मौजूद मिस्ट्री कैरेक्टर्स और पेट्स

मिस्ट्री कैरेक्टर्स

कैरेक्टर्स की ताकत का अभी ऐलान नहीं किया गया है (Image via Garena
कैरेक्टर्स की ताकत का अभी ऐलान नहीं किया गया है (Image via Garena

OB36 एडवांस सर्वर में मिस्ट्री कैरेक्टर्स भी मौजूद हैं। अभी एक कैरेक्टर की ताकत का ही पता चला वहीं दूसरे कैरेक्टर की ताकत की जानकारी नहीं दी गई है।

यह रहने मिस्ट्री कैरेक्टर्स (Image via Garena)
यह रहने मिस्ट्री कैरेक्टर्स (Image via Garena)

पहले मिस्ट्री कैरेक्टर के पास Rebel Rush नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप आगे की ओर 0.5 सेकंड्स के लिए तेजी से बढ़ सकते हैं। इसका कूलडाउन 40 सेकंड्स का है। इसके अलावा आप इसकी ताकत का अन्य तरीकों से भी उपयोग कर सकते हैं। इसके आलावा एक और कैरेक्टर है, जिसकी जानकारी सीधा अपडेट के बाद मिलेगी।


नया पेट - Fang

Fang एक अच्छा पेट है (Image via Garena)
Fang एक अच्छा पेट है (Image via Garena)

ताकत: Wolfpack bond

Fang नाम का पेट असल में OB36 एडवांस सर्वर में मौजूद है और इसमें पास पास Wolfpack bond नाम की ताकत है। इसका लुक काफी अच्छा है। इस पेट की ताकत का उपयोग करने पर जैसे ही कोई विरोधी नॉक होता, तो आपको 10 EP मिलेगा और इसका कूलडाउन 40 सेकंड्स का है।

नोट: कुछ महीनों पहले भारतीय सरकार ने Free Fire को भारत में बैन कर दिया था। हालांकि, MAX वर्जन अभी भी उपलब्ध है।

App download animated image Get the free App now