Free Fire Max में एडवांस सर्वर क्या है और इसमें कैसे आवेदन करते हैं?

एडवांस सर्वर आवेदन (Image via Garena)
एडवांस सर्वर आवेदन (Image via Garena)

Advance Server : Free Fire Max में हर अपडेट से पहले डेवेलपर गेमिंग कम्युनिटी के लिए खास एडवांस एवेर रिलीज करती है। इस एडवांस सर्वर में खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक फीचर्स और एक्सक्लूसिव आइटम के साथ अन्य बदलाव की जानकारी मिलती है। प्रत्येक आधिकारिक अपडेट से पहले एडवांस सर्वर में नए फीचर्स और बदलाव का टेस्ट किया जाता है।

प्रत्येक अपडेट में प्लेयर्स को अनोखे और कॉस्मेटिक आइटम प्रदान किए जाते हैं। इस वजह से सभी प्लेयर्स आकर्षित होते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में एडवांस सर्वर क्या है और इसमें कैसे आवेदन करते हैं?, चर्चा करने वाले हैं।


Free Fire Max में एडवांस सर्वर क्या है और इसमें कैसे आवेदन करते हैं?

आधिकारिक रैंक सीजन (Image via Garena)
आधिकारिक रैंक सीजन (Image via Garena)

Free Fire Max में एडवांस सर्वर गरेना के आधिकारिक डेवेलपर द्वारा पेच अपडेट से कुछ दिनों पहले लॉन्च किया जाता है। इस सर्वर में कुछ चुनिंदा प्लेयर्स का सिलेक्शन किया जाता है और ये सिलेक्शन गरेना के डेवेलपर के द्वारा होता है। उसके बाद में इन सिलेक्शन यूजर्स को एक एक्टिवेशन कोड भेजा जाता है। इस कोड की मदद से एडवांस सर्वर को एक्सेस कर सकते हैं और गेम के अंदर आने वाले फीचर्स का मनोरंजन कर सकते हैं।

इस समय गेम के अंदर रैंक सीजन 16 रनिंग पर है। आधिकारिक रैंक सीजन पोस्टर से जानकारी मिल रही है कि 11 या 12 जनवरी 2023 तक गेम के अंदर न्यू पेच अपडेट जुड़ने वाला है। एडवांस सर्वर में आवेदन करने के लिए प्लेयर्स नीचे दी गई स्टेप्स को पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: प्लेयर्स को एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए स्क्रीन पर विकल्प दिख जाएंगे। जैसे फेसबुक और गूगल आदि। प्लेयर्स इन एकाउंट का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर किसी अन्यअ काउंट का उपयोग करते हैं तो स्क्रीन पर एरर देखने को मिल जाएगा

स्टेप 3: हालांकि, लॉगिन होने के बाद में ईमेल आईडी की जरूरत होगी।

ऊपर दी गई सलाह के अनुसार एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। ये रजिस्टर की प्रक्रिया आधिकारिक बयान के आधार पर दी गई है। इसके अलावा गेमर्स के द्वारा रजिस्टर के दौरान ईमेल आईडी दी जाती है।

अगर गेमर्स का चयन डेवेलपर के द्वारा शार्टलिस्ट होता है तो उस खिलाड़ी को एक एक्टिवेशन कोड दिया जाता है। इस कोड की सहायता से गेमर्स आसानी से नए अपडेट से पहले एडवांस सर्वर में जुड़कर नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं। इस सर्वर का एक्सेस सिर्फ चुनिंदा गेमर्स को दिया जाता है।

App download animated image Get the free App now