हरा धनिया के फायदे और नुकसान

हरा धनिया के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)
हरा धनिया के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)

हरा-हरा धनिया (Green coriander) जो अक्सर लोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए उपयोग करते हैं। हरा धनिया सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। धनिया व्यक्ति के शरीर को कई समस्या से बचाता है, इसलिए खाने में हरा धनिया उपयोग करना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जहां हरा धनिया सेहत के लिए फायदे से भरा होता है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान के बारे में।

youtube-cover

हरा धनिया के फायदे : Benefits Of Coriander In Hindi

आंखों की रोशनी बढ़ती है -

हरा धनिया आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, हरा धनिया विटामिन ए से भरपूर होता है। अगर कोई इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करता है, तो इससे आई साइट (Eye sight) अच्छी होती है और आंखों में दर्द की दिक्कत भी दूर होती है।

बॉडी को पोषण देता है -

हरा धनिया शरीर को पोषण देने में ख़ास भूमिका निभाता है। दरअसल, धनिए में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ती है -

हरा धनिया खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है। हरा धनिया इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में व्यक्ति की मदद करता है। हरे धनिया में मौजूद विटामिन सी, शरीर को किसी किसी भी तरह के वायरस से बचाने में मददगार बनता है।

डाइजेशन बेहतर बनाता है -

डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए व्यक्ति को रोजाना हरा धनिया खाना चाहिए। इसको रोजाना डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है।

हरा धनिया के नुकसान : Side Effects Of Coriander In Hindi

एलर्जी की समस्या -

अगर किसी व्यक्ति को हर धनिया खाने से एलर्जी (Allergy) की समस्या हो रही है, तो ऐसे में इसका सेवन न करें क्योंकि इससे स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

ब्लड प्रेशर की समस्या -

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उनको अधिक मात्रा में धनिया का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

लिवर की समस्या -

धनिया का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर (Liver) को नुकसान पहुंच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now