बालों के लिए आंवले के फायदे, जानिये उपयोग का सही तरीका 

बालों के लिए आंवले के फायदे, जानिये उपयोग का सही तरीका
बालों के लिए आंवले के फायदे, जानिये उपयोग का सही तरीका

सर्दियों का मौसम आते ही आंवले का आना भी शुरू हो जाता है। आंवला विटामिन सी का एक बहुत ही अच्छा स्रोत होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम , अमीनो एसिड जैसे तमाम पोषक तत्‍वों का खजाना होता है। आंवला का सेवन लोग कई तरह से करते हैं और सेहत के लिए इसके कई तरह से फायदे देखने को भी मिलते हैं। वहीं बालों के लिए आंवले का सेवन बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। तो आइए जानते हैं बालों के लिए आंवले के फायदे और इसका उपयोग करने का सही तरीका।

youtube-cover

बालों के लिए आंवले के फायदे, जानिये उपयोग का सही तरीका 4 Benefits of gooseberry for hair, know the right way to use it in hindi

बालों की ग्रोथ के लिए लाभदायक (beneficial for hair growth) - बालों के लिए विटामिन ई बेहद ही लाभदायक होता है। आंवले का इस्तेमाल नियमित करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। साथ ही आंवला हेयर फॉलिकल्स में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करके बालों की वृद्धि में मदद कर सकता है। जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

बालों को झड़ने से बचाए आंवला (Amla prevents hair fall) - आंवले के सेवन से झड़ते बालों को कंट्रोल किया जा सकता है। आंवले में विटामिन की मात्रा होती है, जो बालों की मजबूती के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। इसलिए इसका सेवन नियमित तौर पर किया जाना चाहिए।

बालों को सफेद होने से बचाएं (prevent graying of hair) - बालों का सफेद होना अब एक आम बात हो गई है। हर कोई इस समस्या से परेशान रहते हैं। इसके उपाय के लिए यदि आप रोजाना आंवले का सेवन करते हैं, तो बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है। आंवले में विटामिन-C का गुण होता है, जो कोलेजन को प्रभावित कर सेल्स को क्षतिग्रस्त होने से बचा सकता है।

स्कैल्प को बनाए स्वस्थ (keep scalp healthy) - आंवले के सेवन से स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। जैसे बालों में रूसी होना, जड़ों का कमजोर होना, स्कैल्प का रूखापन होना इन सभी परेशानियों को आंवले के सेवन से दूर किया जा सकता है।

आंवले के उपयोग का सही तरीका

आंवले को आप इसका चूर्ण, अचार या मुरब्बा के तौर पर सेवन किया जा सकता है। इससे बालों को मजबूती मिल सकती है।

इसके अलावा आप आंवले का तेल बनाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं और इसको हर दिन बालों में लगाने से बाल कुछ ही दिनों में झड़ना बंद हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now