मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्का खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
मुनक्का खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अंगूरों को सूखाकर बनाए जाने वाला मुनक्‍का (munakka) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो व्यक्ति के पेट से जुड़ी समस्या, त्वचा की समस्या और ब्लड की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। अक्सर लोग मुनक्‍के का सेवन रात को भिगोकर ही करते हैं। मुनक्‍का ग्‍लूकोज, विटामिन, फाइबर, मैग्‍नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्‍वों का पावरहाउस माना जाता है। जिन लोगों को कब्‍ज की समस्‍या है, उन्‍हें इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। ये कब्‍ज को दूर करने के साथ एसिडिटी और गैस (Gas) से भी राहत दिला सकती है। तो चलिए जानते हैं munakka खाने के क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

मुनक्का खाने के फायदे : Munakka Khane Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने के लिए -

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मुनक्‍का का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। मुनक्‍का (Munakka) में भूख को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। इसके सेवन से पेट जल्‍दी भर जाता है.।अगर आप खाने के पहले इसका सेवन करते हैं तो इससे आप कम कैलोरी इंटेक हो कर सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद -

मुनक्‍का (Munakka) पोटैशियम का अच्‍छा सोर्स माना जाता है। अगर आप मुनक्‍का का नियमित सेवन करते हैं तो इससे दिल की सेहत को लाभ मिलता है। ये कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करके दिल को हेल्‍दी बनाता है। मुनक्‍का ब्‍लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है, जिसकी वजह से हार्ट को पंप करने में आसानी हो सकती है।

एनिमिया की समस्या दूर होती है -

Munakka का सेवन एनिमिया की समस्‍या को दूर करने में मदद करता है। मुनक्‍का में विटामिन बी (Vitamin B) होता है, जो न्‍यू रेड ब्‍लड सेल (Red Blood Cell) बनाने के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो एनिमिया की समस्‍या को दूर कर सकता है।

हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं -

मुनक्का (Munakka) कैल्शियम से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो इससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। जिससे जोड़ों में दर्द, फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now