गिलोय आंवला जूस के फायदे

गिलोय आंवला जूस के फायदे (sportskeeda Hindi)
गिलोय आंवला जूस के फायदे (sportskeeda Hindi)

आंवला और गिलोय में बहुत से औषधीय मौजूद है जिसका इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधित समस्या के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है इन दोनों के रस आंवला और गिलोय को एक साथ लेने से स्वास्थ्य को कई तरह से फायदे हो सकते है। आयुर्वेद के हिसाब से आंवला और गिलोय एक प्रभावी जड़ी - बूटी है, जो कई तरह के रोगो के इलाज में उपयोग की जाती है। शायद कई लोग नहीं जानते होंगे, आंवला व गिलोय जूस के फायदे के बारे में तो बता दे, वजन कम करने, डायबिटीज नियंत्रण करने में, हृदय को स्वस्थ रखने में, बालों को मजबूत करें आदि में लाभदायक होता हैं। जानते हैं इनके अन्य लाभ।

youtube-cover

आंवला और गिलोय जूस के फायदे - Benefits of Amla and Giloy Juice in Hindi

हृदय को स्वस्थ रखने में

हमारे स्वास्थ्य के लिए गिलोय और आंवला बहुत फायदेमंद होता है। हृदय को सेहतमंद रखने के लिए यह दोनों आंवला और गिलोय बहुत उपयोगी होते हैं। गिलोय में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो हृदय को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा आंवला वसा को कम कर हृदय को सुरक्षा प्रदान करता हैं।

डायबिटीज को नियंत्रण करने में

डायबिटीज की बढ़ी मात्रा को कम करने के लिए आंवला और गिलोय जूस फायदेमंद होता है। इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए यह जूस मददगार होता है। आंवला रक्त शर्करा को कम करता है और गिलोय में एंटी डायबिटीज गुण हैं जो डायबिटीज को नियंत्रण करने में मदद करता है।

इम्युनिटी मजबूत करें

शरीर को रोगो से बचाव करने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना आवश्यक होता है। आंवला और गिलोय जूस में प्राकृतिक तौर पर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का गुण होता है। यह शरीर को संक्रमण व बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है ताकि व्यक्ति जल्दी बीमार न पढ़े।

त्वचा के लिए फायदेमंद -

आंवला और गिलोय के जूस का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। इस जूस को पीने से मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही जूस पीने से चेहरा चमकदार बनता है और त्वचा पर निखार भी आता है। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

पाचन तंत्र मजबूत बनाए -

अगर आप रोजाना आंवला और गिलोय के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा। रोजाना इस जूस को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए अपने पाचन को दुरुस्त और सही रखने के लिए आपको इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now