पुरुषों को बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

पुरुषों को बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे (sportskeeda Hindi)
पुरुषों को बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे (sportskeeda Hindi)

अक्सर लोगों को सेहतमंद रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। जिसमें बादाम (Almond) सबसे ज्यादा खाए जाने वाला ड्राई फ्रूट्स है। इसमें विटामिन बी2, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैलोरी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बेहतर माना जाता है। वहीं, पुरुषों की बात करें तो उनके लिए बादाम खाना फायदेमंंद होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहता है। साथ ही, पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। तो चलिए जानते है पुरुषों को बादाम खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

पुरुषों को बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे : 5 Benefits Of Almond For Male In Hindi

पुरुषों की एनर्जी में बढ़ोतरी होती है -

बादाम खाने से पुरुषों की थकान और कमजोरी दूर होती है। साथ ही, इसके सेवन से एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी होती है। बादाम में पाए जाने वाले कॉपर, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) व मैंगनीज शरीर में एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने में मदद -

बादाम में पाए जाने वाले एल-आर्जिनिन और विटामिन ई, पुरुषों की यौन क्रिया पर बेहतर प्रभाव डालते हैं। एल-आर्जिनिन पेनिस में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है, जबकि विटामिन ई टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ा देता है।

फर्टिलिटी की समस्या दूर करें -

बादाम का सेवन करने से पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही, उनकी इर्रेक्टाइल संबंधी समस्या में भी कम होने लगती है।

ब्रेन पावर बेहतर होती है -

स्ट्रेस को कम करने और ब्रेन एक्टिविटी को इम्प्रूव करने के लिए पुरुषों को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम में मौजूद पोषक तत्व (विटामिन बी9 - फोलेट) ब्रेन के न्यूरोलॉजिकल फंक्शन को बेहतर करते हैं।

हड्डियों को स्वस्थ्य बनाएं -

उम्र बढ़ने के साथ ही अधिकतर पुरुषों को मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विटामिन डी व अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण हड्डियां तेजी से डैमेज हो सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए पुरुष समय रहते बादाम का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now