चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के 5 फायदे

चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

बादाम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद मना जाता हैं। अगर व्यक्ति फिट और हेल्दी रहना चाहता है तो हमेशा बादाम का सेवन करना चाहिए। हालांकि, बादाम खाने से त्वचा को भी कई लाभ मिलते हैं। आप चाहें तो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बादाम के तेल (Almond Oil Benefits in Hindi) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बादाम के तेल में विटामिन ए होता है, जो त्वचा की नई कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं, जिससे त्वचा फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के क्या-क्या फायदे हैं।

youtube-cover

चेहरे पर बादाम का तेल लगाने के 5 फायदे - 5 Benefits of Applying Almond Oil on Face in Hindi

डार्क सर्कल्स दूर करें -

अगर किसी के आंखों (Eyes) के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल में मौजूद गुण डार्क सर्कल्स (Dark Circle) से छुटकारा दिलाते हैं।

चेहरे की सूजन कम करे -

कई बार सुबह उठते ही चेहरे पर पफीनेस या सूजन नजर आने लगती है। ऐसे में बादाम का तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए -

बादाम के तेल में विटामिन ए और विटामिन ई पाए जाते हैं, जो चेहरे की त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करते हैं। चेहरे पर बादाम का तेल (Almond Oil) लगाने से दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

सूरज से होने वाले नुकसान से बचाए -

बादाम का तेल सूरज की क्षति से भी बचाने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा (Skin) को सन डैमेज से बचाता है और टैनिंग रिमूव करता है।

ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाए -

अगर किसी व्यक्ति की ड्राई स्किन (Dry Skin) है, तो ऐसे में चेहरे पर बादाम का तेल अप्लाई कर सकते हैं। बादाम के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now