अशोकारिष्ट सिरप पीने के फायदे

अशोकारिष्ट सिरप पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
अशोकारिष्ट सिरप पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अशोकारिष्ट (Ashokarishta) को अशोक के पेड़ के अर्क से बनाया जाता है। ये एक आयुर्वेदिक औषधि है। अशोकारिष्ट को बनाने के लिए अशोक के पेड़ के अर्क में मुस्ता, पानी, सफेद जीरा, गुड़ तथा धातकी मिलाया जाता है। अक्सर देखा होगी कि व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ना कुछ शारीरिक समस्याएं लगी रहती हैं। ऐसे में इन शारीरिक समस्याओं से लड़ने के लिए व्यक्ति को सही खानपान और कुछ विशेष जड़ी-बूटियों अथवा औषधियों की आवश्यकता होती है। इन्हीं औषधियों में अशोकारिष्ट भी शामिल है। तो आइए जानते हैं अशोकारिष्ट सिरप के फायदे।

youtube-cover

अशोकारिष्ट सिरप पीने के फायदे : 5 Benefits Of Ashokarishta In Hindi

पेट दर्द दूर करने के लिए -

अशोकारिष्ट सिरप का सेवन व्यक्ति के पाचन और पेट से संबंधित कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। पेट दर्द, गैस अथवा अपच जैसी समस्याओं में इसका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

मासिक धर्म में मदद मिलती है -

एक महिला को मासिक धर्म की तकलीफ को दूर करने के लिए अशोकारिष्ट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अशोकारिष्ट महिला को पोषण प्रदान कर खून को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे हार्मोनल को सही करने में भी मदद मिलती है।

प्रतिरोधक क्षमता को सुधारे के लिए -

व्यक्ति को बीमारियों से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अशोकारिष्ट का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। अशोकारिष्ट में प्रतिरोधक क्षमता को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं।

अल्सर से राहत मिलती है -

अल्सर की समस्या को दूर करने के लिए अशोकारिष्ट का सेवन फायदेमंद होता है। बता दें, अशोकारिष्ट औषधीय गुण मौजूद होते हैं। वहीं, अशोक के अर्क का इस्तेमाल करके ही अशोकारिष्ट को तैयार किया जाता है। इस आधार पर अशोकारिष्ट को अल्सर की समस्या से राहत पाने के लिए भी उपयोगी माना जा सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर -

व्यक्ति के शरीर में मुक्त कणों की अधिकता कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत होती है। वहीं, अशोकारिष्ट में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। इस कारण शरीर को मुक्त कणों के प्रभाव से बचाने में भी अशोकारिष्ट उपयोगी साबित हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now