कड़ी पत्ता के फायदे

कड़ी पत्ता के फायदे (sportskeeda Hindi)
कड़ी पत्ता के फायदे (sportskeeda Hindi)

एक अच्छी सेहत हर कोई चाहता है। जिसके लिए लोग कई तरह की चीजों का उपयोग भी करते हैं। इन चीजों में करी पत्ता (Curry Leaves) भी शामिल है, जो केवल स्वाद ही नहीं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर हैं। करी पत्ता में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए पाया जाता है। करी पत्ता खआने से व्यक्ति कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तो चलिए जानते हैं करी पत्ते के फायदे।

youtube-cover

कड़ी पत्ता के फायदे : Benefits Of Curry Leaves In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद -

आंखों की समस्या को दूर करने में करी पत्ते का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। ऐसा करने से आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या दूर होती है -

अगर किसी को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए खाली पेट करी पत्ते का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि करी पत्ते के सेवन से उल्टी की समस्या दूर हो सकती है।

लिवर की समस्या दूर होती है -

लिवर की समस्या को दूर करने के लिए करी पत्ते का सेवन बेहद काम आ सकता है। यह ना केवल सिरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है बल्कि लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में भी बेहद मददगार साबित हो सकता है।

वजन को कम करने के लिए -

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। यह न केवल शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है बल्कि कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में उपयोगी है। ऐसे में आप सुबह उठकर तुलसी के पत्तों के साथ करी पत्ते का सेवन करें। ऐसा करने से वजन को कम करने में रहत मिल सकती है।

पाचन तंत्र मजबूत होता है -

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए पेट करी पत्ते का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है। बता दें कि करी पत्ते के सेवन से न केवल पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है बल्कि जो लोग कब्ज, एसिडिटी, अपच से परेशान हैं वह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now