मिश्री के साथ मुलेठी का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

मिश्री के साथ मुलेठी का सेवन करने के फायदे(sportskeeda Hindi)
मिश्री के साथ मुलेठी का सेवन करने के फायदे(sportskeeda Hindi)

मुलेठी (Mulethi) और मिश्री दोनों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दोनों की तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। मुलेठी के सेवन से गले में खराश, बंद गला, सीने में जलन और सिरदर्द आदि में जैसी बीमारियां आसानी से ठीक होती है। वहीं मिश्री (Mishri) के सेवन से कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है, मोटापा दूर होता है और मुंह के छालों में भी इसके सेवन से आराम मिलता है। ऐसे में अगर मुलेठी और मिश्री को एक साथ खाया जाए तो इससे वजन कम होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। तो आइए जानते है मिश्री के साथ मुलेठी का सेवन करने के फायदे।

youtube-cover

मिश्री के साथ मुलेठी का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे : 5 Benefits Of Eating Mulethi And Mishri In Hindi

वजन कम करने में मददगार -

मुलेठी और मिश्री के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। मुलेठी और मिश्री में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। वजन कम करने के लिए मुलेठी की चाय बनाकर पी जा सकती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए -

मुलेठी और मिश्री के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। मिश्री में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

कमजोरी दूर करे -

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए मिश्री को दूध में डालकर पीया जा सकता है। इसके सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ थकावट भी दूर होती है।

सिरदर्द में फायदेमंद -

लोगों को गर्मी में सिरदर्द की समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में मुलेठी की चाय बनाकर पी जा सकती है। मुलेठी में मौजूद तत्व सिरदर्द में आराम दिलाते है।

मुंह के छाले ठीक करे -

मुंह के छालों को ठीक करने के लिए मुलेठी का एक टुकड़ा लें। इसमें शहद लगाएं और चूसते रहें। ऐसा करने से मुंह के छालों में आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now