लाल मूली खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

लाल मूली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
लाल मूली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सफेद मूली का सेवन अधिकतर लोग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लाल मूली का सेवन किया है। लाल मूली का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि लाल मूली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लाल मूली का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि लाल मूली विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं लाल मूली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

लाल मूली खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-5 Benefits Of Eating Red Radish In Hindi

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको लाल मूली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लाल मूली में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को कम करे

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको लाल मूली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

दिल को स्वस्थ रखे

अगर आप लाल मूली का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में सुधार करे

अगर आप लाल मूली का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप लाल मूली का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए त्वचा को स्वस्थ रखने में और हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now