साबुत अनाज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

साबुत अनाज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे (sportskeeda Hindi)
साबुत अनाज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे (sportskeeda Hindi)

अनाज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके तीन हिस्से प्रकार होते हैं- चोकर, जर्म और एंडोस्पर्म। लेकिन क्या आपको पता है जो अनाज हम खाते हैं उसे अक्सर रिफाइन किया जाता है। उसमें नतो चोकर होता है और न ही जर्म। जिसकी वजह से ये अनाज, शरीर में कब्ज, सूजन और मोटापा जैसी समस्याओं को बढ़ाते हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए, डाइट में साबुत अनाज जैसे धान, गेंहू, मक्का, बाजरा, ज्वार, राई और जौ को शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ई, कॉपर, जिंक और मैग्नीशियम। तो चलिए जानते है साबुत अनाज (Whole Grains) खाने के फायदे।

youtube-cover

साबुत अनाज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे : 5 Benefits Of Eating Whole Grains In Hindi

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है -

साबुत अनाज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन के और फाइबर पाए जाता है, जो हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद -

साबुत अनाज का सेवन पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं को दूर करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट में अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद -

साबुत अनाज का सेवन करने से डायबिटीज संबंधित परेशानी कम होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।

हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या दूर होती है -

साबुज अनाज का सेवन हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6 पीरियड्स की समस्या में होने वाले मूड स्विंग्स, दर्द और ब्लोटिंग से राहत देता है।

वजन कम करने में मददगार -

साबुत अनाज के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और वजन कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now