कलौंजी दूर करती है ये गंभीर रोग

कलौंजी दूर करती है ये गंभीर रोग (sportskeeda Hindi)
कलौंजी दूर करती है ये गंभीर रोग (sportskeeda Hindi)

कलौंजी (Kalonji) का उपयोग हर घर में मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने के स्वाद में तड़का लगा देता है। सेहत के लिए भी कलौंजी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कलौंजी के बीज खाने से कौन-कौन सी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

youtube-cover

कलौंजी दूर करती है ये गंभीर रोग : Benefits Of Kalonji In Hindi

दर्द और सूजन कम करे - कलौंजी के सेवन से सिस्टिक फाइब्रोसिस, रुमेटीइड गठिया, एलर्जी और अस्थमा ऑस्टियो आर्थराइटिस (arthritis) जैरी बीमारियों में होने वाले दर्द और सूजन कम हो सकता है।

संक्रमण से बचाए - संक्रमण (Infection) से बचाने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें, कलौंजी कई तरह के इंफेक्शन से बचा सकती है। यह गैस्ट्रिक अल्सर के बनने को भी कम कर सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे - हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) में भी कलौंजी फायदेमंद हो सकती है। हर दिन कलौंजी के सेवन करने से बीपी की समस्या नहीं होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद - कलौंजी का इस्तेमाल डायबिटीज (Diabetes) में भी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है।

कैंसर सेल्स में मददगार - कैंसर (Cancer) से लड़ने में भी कलौंजी काफी मददगार हो सकती है।इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now