नाशपाती खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

नाशपाती खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे (sportskeeda Hindi)
नाशपाती खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे (sportskeeda Hindi)

नाशपाती (Pear) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फल में कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, के साथ ही साथ कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें फाइबर की अधिकांश मात्रा पेक्टिन के रूप में होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल के रोग के जोखिम से बचाने में मददगार हो सकती है। तो चलिए जानते हैं नाशपाती खाने से क्या लाभ मिलते हैं।

youtube-cover

नाशपाती खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे : 5 Benefits Of Pear Fruit In Hindi

हड्डियों के लिए -

नाशपाती को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फल में कैल्शियम का अच्छा सोर्स पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।

एनीमिया के लिए -

नाशपाती को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, उनके लिए नाशपाती का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। ये फल एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।

एनर्जी के लिए -

शरीर में एनर्जी की कमी को दूर करने के लिए नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं, इतना ही नहीं ये त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

मोटापा के लिए -

आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन रहा है। लोगों का बढ़ता हुआ वजन परेशानी की नजह बन रहा हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपनी डाइट में नाशपाती को शामिल करना चाहिए। नाशपाती में पाए जाने वाले तत्व वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

पाचन के लिए -

नाशपाती को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए नाशपाती का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now