सुबह भिगी किशमिश खाने के 5 जबरदस्त फायदे

सुबह भिगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे (sportskeeda Hindi)
सुबह भिगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे (sportskeeda Hindi)

किशमिश में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश का सेवन खीर, हलवा, लड्डू आदि में तो सभी ने किया होगा, लेकिन कहा जाता है कि किशमिश को भिगोकर खाने से ज्यादा लाभ मिलते हैं। अगर सुबह के समय भिगी किशमिश का सेवन किया जाए तो इससे कई तरह की परेशानियां दूर होती है। इससे खून की पूर्ति होती है, हड्डियां मजबूत बनती है। तो चलिए जानते हैं भिगी किशमिश (Kishmish) खाने से क्या फायदे मिलते है।

youtube-cover

सुबह भिगी किशमिश खाने के 5 जबरदस्त फायदे : 5 Benefits Of Raisins Soaked In Water In Hindi

आयरन की कमी दूर होती है -

किशमिश को आयरन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए अगर किसी के शरीर में आयरन की कमी है, तो ऐसे में किशमिश को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। रोजाना भीगे हुए किशमिश खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलेगा।

बॉडी को डिटॉक्स करता है -

अगर रातभर किशमिश को भिगोकर रख देंगे, फिर सुबह इनका सेवन करेंगे तो इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी। इससे शरीर में जमा सभी टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होती है -

किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना भिगी किशमिश खाई जाए तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

एसिडिटी की समस्या दूर होती है -

अगर किसी को सीने या पेट में जलन महसूस हो रही है। तो ऐसे में उसके लिए भीगे किशमिश का सेवन फायदेमंद होता है। भिगोए हुए किशमिश खाने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

हड्डियां मजबूत बनती है -

किशमिश में बोरॉन होता है। साथ ही ये कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होता है। ऐसे में अगर कोई रोजाना भीगे हुए किशमिश खाता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियां को विकास भी तेजी से होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now