सफेद प्याज के 5 फायदे

सफेद प्याज के फायदे (sportskeeda Hindi)
सफेद प्याज के फायदे (sportskeeda Hindi)

सफेद प्याज (White Onion) खाने के लिए बहुत इस्तेमाल की जाती है। ये ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। अगर सफेद प्याज का इस्तेमाल कच्चा ही किया जाए तो इसके लाभ बढ़ जाते हैं। इसे आप सलाद के रूप में कच्चा खा सकते हैं। ये कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। गर्मी के मौसम में सफेद प्याज पानी की कमी को दूर करती है क्योंकि इसमें पानी की प्रचुर मात्रा होती है। सफेद प्याज में सल्फर कंपाउंड और फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही सफेद प्याज के सेवन से टयूमर का खतरा भी कम हो जाता है। जानते हैं सफेद प्याज खाने के क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

youtube-cover

सफेद प्याज के 5 फायदे : 5 Benefits Of White Onion In Hindi

लू से बचाती है -

गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा अधिक होता है। इससे बचने के लिए सफेद प्याज का सेवन करना चाहिए। गर्मी की वजह से अगर किसी की नाक से खून आना या फिर नकसीर की समस्या हो तो भी इसके लिए सफेद प्याज खानी लाभकारी होती है।

बालों की समस्या दूर होगी -

सफेद प्याज आपके बालों की भी हिफाजत करता है। बता दें कि, सिर में रूसी की दिक्कत है तो सफेद प्याज का रस लगा सकते हैं। इसके अलावा इसको कच्चा खाने से बाल कम टूटेंगे और कम उम्र में बाल सफेद नहीं होंगे।

पाचन तंत्र सुधारे -

सफेद प्याज कई परेशानियों का हल है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। बता दें कि, इसमें प्रीबायोटिक्स, फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डाइटजेस्टिव सेहत को मजबूत करता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाएं -

सफेद प्याज के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं इसमे पाए जाने वाला एंटीऑक्‍सीडेंट नेचुरल तरीके से स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सफेद प्याज -

जो लोग खाने के साथ कच्ची प्याज का सेवन करते हैं उनकी आंखें प्याज का सेवन ना करने की तुलना में ज्यादा स्वस्थ रहती है। प्याज के सेवन से बॉडी में ग्लूटाथिओन का निर्माण होता है। यह एक प्रकार का प्रोटिन होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now