खाली पेट ग्रीन टी पीने के 5 चमत्कारी फायदे 

खाली पेट ग्रीन टी पीने के 5 चमत्कारी फायदे
खाली पेट ग्रीन टी पीने के 5 चमत्कारी फायदे

ग्रीन टी का सेवन आजकल ज्यादातर लोग करने लगे हैं। क्योंकि ग्रीन टी आपको स्वस्थ रखने में मदद भी करती है। जिन लोगों को वजन कम करना है, त्वचा में ग्लो लाना है या खुद को फिट रखना है उनके लिए ग्रीन टी किसी वरदान से कम नहीं। ग्रीन टी के सेवन से बहुत से हेल्थ बेनिफिट देखे जा सकते हैं। ग्रीन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो सेहत के लिए हर माइने में अच्छी होती है। इसके सेवन से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। लेकिन ग्रीन टी को सही समय और सही तरीके से लिया जाए, तो इसके ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं। जैसे अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इसके कई सारे फायदे आपको देखने के लिए मिल सकते हैं और वो फायदे क्या हैं जानेंगे आगे लेख में-

5 Miraculous benefits of drinking green tea on an empty stomach in hindi खाली पेट ग्रीन टी पीने के चमत्कारी फायदे

डिटॉक्स (Detox) के लिए करें सुबह सेवन - यदि आप चाहते हैं कि आपका शरीर भी स्वस्थ रहे, तो आप सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। इसका सेवन करने से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से खुद को बचाए रख सकते हैं।

वजन कम करने के लिए - वजन कम (Weight loss) करने के लिए सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। अगर ये आपको आराम से पच जाती है, तो इसका सेवन आप सुबह कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले कैटेचिन (catechin - एक प्रकार का फ्लैवोनॉइड) नामक तत्व वजन घटाने में मददगार हो सकता हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और ग्रीन टी में मौजूद कैफीन के साथ मिलकर कैलोरी बर्न कर सकता है।

चमकदार त्वचा के लिए - सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से आपकी त्वचा चमकदार (Glowing skin) बनेगी। क्योंकि खाली पेट ये अपना ज्यादा अच्छे से असर दिखा पाती है। इसमें एंटी-कार्सिनोजेनिक तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर रिस्क को कम करते हैं। मुंहासों, एक्ने की समस्या से परेशानी में भी इसके बहुत ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं।

हार्ट के लिए भी फायदेमंद - ग्रीन टी सुबह खाली पेट पीने से हार्ट को हेल्दी (healthy heart) रखने में मदद मिलती है। क्योंकि ग्रीन टी में केचिन, पॉली फेनोलिक यौगिक होते हैं जिन्हें विशेष रूप से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर कई सुरक्षात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इतनी ही नहीं ये कोलेस्टेरॉल को कम करने में भी मदद करती है।

इम्यूनिटी बढ़ाये (Increase immunity) - ग्रीन टी के सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व आपके लिए लाभदायक साबित होते हैं। साथ ही कई बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करती है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now